{"_id":"e35b78e95e54f15e1b27aff88b76b03f","slug":"a-man-in-mathura-have-thrown-acid-on-his-wife-and-brother-in-law-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी पर फेंका तेजाब, साला भी झुलसा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी पर फेंका तेजाब, साला भी झुलसा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा/कोसीकलां
Updated Tue, 26 May 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट में तारीख कर लौट रही पत्नी को पति ने तेजाब से हमला कर घायल कर दिया। पीड़िता के भाई भी तेजाब गिरने से झुलस गया है। घायलों को उपचार के लिए नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। पुलिस ने यहां से मथुरा रेफर करा दिया है।
आगरा- दिल्ली हाईवे पर मंगलवार शाम को करीब 6:30 बजे करीमुल्लावास निवासी शहीद अपनी पुत्री रेशमा, पुत्र आसिव, पत्नी नफीसा के साथ वैन में मथुरा से एक मुकदमे की तारीख कर वापस लौट रहे थे। बताया गया है कि जैसे ही वे हाईवे पर पेप्सी फैक्ट्री के समीप पहुंचे तभी पीछे से एक सेंट्रो कार आई। कार में रेशमा का पति निजामुद्दीन उर्फ गब्बर अपने भाई ताहिर, वसीम और एक अन्य व्यक्ति के साथ था।
आरोप है कि कार सवार चारों लोगों ने रेशमा पर तेजाब से हमला किया। तेजाब रेशमा और उसके भाई आसिव के चेहरे पर पड़ा। इसके बाद आरोपी भाग गए। आसिव को गंभीर हालत में एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। सीओ छाता अतुल श्रीवास्तव ने अस्पताल पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली। पिता शहीद ने बताया कि उसने अपनी पुत्री रेशमा की शादी एक जनवरी 2014 में निज्जामुद्दीन निवासी फरीदाबाद हरियाणा से की थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष दहेज के लिए रेशमा को प्रताड़ित कर रहे थे। कई बार उसे घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
जिसके बाद उन्होंने दहेज का मुकदमा दर्ज कराया। उसी मामले की तारीख कर वे वापस लौट रहे थे तभी आरोपियों ने तेजाब से हमला कर पुत्री और बेटे को घायल कर दिया। सीओ ने बताया कि आरोपियों की पहचान हो गई है। उनके खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।