{"_id":"57a77da84f1c1bb61f2b92b6","slug":"a-child-injoured-during-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांजा तस्करों में फायरिंग, बालक को गोली लगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांजा तस्करों में फायरिंग, बालक को गोली लगी
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 08 Aug 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
gun
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना यमुनापार क्षेत्र के लक्ष्मीनगर क्षेत्र ईशापुर रोड पर रहने वाले गांजा तस्करों में मारपीट और फायरिंग के दौरान एक 10 वर्षीय बालक पैर में गोली लग गई। बालक को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है।
लक्ष्मीनगर की कालिंद्री बिहार कालोनी निवासी गांजा तस्कर सोनू के यहां तीन दिन पहले पुलिस ने छापा मारकर बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया था। पुलिस की इसी कार्रवाई पर लक्ष्मीनगर के ईशापुर और पुराना भट्टा इलाके में नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले राजू, बिल्टा और जीतू के बीच रविवार को तकरार हो गई। ये एक-दूसरे पर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगा रहे थे।
इसी बीच तीनों में मारपीट और फायरिंग हो गई। शोर सुनकर टेंपो चालक सुनील का 10 वर्षीय बेटा मयंक घर से बाहर आ गया। एक गोली उसके पैर में लग गई। गंभीर रूप से घायल मयंक गंभीर को आगरा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
इस मामले में यमुनापार पुलिस ने दबिश देकर जीतू को हिरासत में लिया है। एसओ यमुनापार ने बताया कि नशेड़ियों के बीच मारपीट हुई थी। इसी दौरान जीतू ने फायर किया था। जीतू को पकड़ लिया है। राजू और बिल्टा की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।