फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   40000 loot from businessman

चाय में नशीला पदार्थ देकर 40000 लूटे

Sun, 04 Dec 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 04 Dec 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
40000 loot from businessman
डेमो - फोटो : Demo Pic
कास्मेटिक का सामान खरीदने के लिए आगरा जा रहे दुकानदार कालीचरन उर्फ कालू निवासी गांव बेरी थाना फरह को रास्ते में बदमाशों ने नशीला पदार्थ मिलाकर चाय पिला दी और 40000 लूट लिए। तलाश कर रहे परिवारीजनों को वह नशे की हालत में मिले। उनका कहना है फरह थाने में लूट की तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन


दुकानदार के भाई गोकुल ने बताया कि उनके मोबाइल पर फोन किया तो बंद था। आगरा के दुकानदारों को फोन किया तो उन्होंने न आना बताया। परिवारीजन उनकी तलाश कर रहे थे तभी फरह बस अड्डे के समीप वह नशे की हालत में अपनी साइकिल से आते मिले। घर आकर उन्होंने आपबीती घटना बताई। 
विज्ञापन


इधर, नारायण रावत पुत्र प्रताप सिंह निवासी एमआइजी आवास सिकंदरा आगरा अपनी आल्टो कार से फरह जा रहे थे। रास्ते में फतिहा पुल के समीप होंडा सिटी (एचआर-51 एन-6696) सवारों ने उनकी गाड़ी रोक कर एक लैपटॉप, पर्स और गाड़ी की चाबी छीन ली। थाना फरह में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाना फरह निरीक्षक अवधेश त्रिपाठी ने बताया कि दोनों मामले संदिग्ध लग रहे हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed