{"_id":"5f3f88358ebc3e0744094cc9","slug":"crime-police-therd-digree-mathura-jaint-chaumuhan-mathura-news-agr455655647","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैंत पुलिस ने पेट्रोलपंप कर्मियों पर किया थर्ड डिग्री का प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैंत पुलिस ने पेट्रोलपंप कर्मियों पर किया थर्ड डिग्री का प्रयोग
विज्ञापन
जैंत पुलिस द्वारा करंट लगा कर तथा थर्ड डिग्री देने से बेहोश पेट्रोल पंप कर्मी मुंह से निकलते झाग।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौमुहां (मथुरा)। चौकी जैंत पुलिस ने तेल चोरी के आरोप में पकड़े पेट्रोप पंप कर्मचारियों के साथ थर्ड डिग्री का इस्तेमाल किया। कर्मचारियों के प्राइवेट पार्ट पर करंट भी लगाया गया। इससे दो कर्मचारियों की हालत बिगड़ गई। उनके मुंह से झाग निकलने लगे। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बुधवार की रात नौ बजे एक चालक ने अपना ट्रक हाईवे स्थित ताज मिडवे फ्यूल पेट्रोल पंप पर लाकर खड़ा कर दिया था। बृहस्पतिवार सुबह उसने पेट्रोल पंप के कर्मचारियों पर ट्रक से डीजल चोरी करने का आरोप लगाया और जैंत पुलिस चौकी में शिकायत कर दी। पेट्रोल पंप कर्मचारी धर्मसिंह पुत्र राधेश्याम, भरतपाल, सदानंद निवासीगण गांव वाटी और रिंकू निवासी वृंदावन को पुलिस चौकी ले आई। पीड़ितों का आरोप है कि जैंत चौकी इंचार्ज ने उन्हें थर्ड डिग्री दी। लाठियों से उनकी जमकर पिटाई की गई।
पंप संचालक अनिल ने जैंत चौकी प्रभारी धीरज कुमार गौतम पर आरोप लगाया है कि उन्होंने सभी कर्मचारियों की बेरहमी से पिटाई की और उनके प्राइवेट पार्टों पर करंट लगाया है। इससे दो कर्मचारियों की हालत बिगड़ गई। धर्मवीर के मुंह से झाग निकलने लगे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जैंत चौकी पुलिस के इस बर्ताव को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है। लोगों ने एसएसपी से दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी धीरज कुमार गौतम ने बताया कि हाईवे किनारे पंप के आसपास लंबे रूट से वाहन खड़े होते हैं। अक्सर पेट्रोल-डीजल चोरी की शिकयत आती हैं। पूछताछ के लिए पंप कर्मियों को उठाया था। थर्ड डिग्री देने और करंट लगाने का आरोप बेबुनियाद है। इधर, एसपी सिटी उदय शंकर सिंह ने बताया कि अभी तक उनके पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।