{"_id":"5f5130c78ebc3e53365c0ce8","slug":"crime-mathura-news-agr45769875","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्मी के लिए पुलिस ने बिछाया ट्रक ड्राइवरों का जाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्मी के लिए पुलिस ने बिछाया ट्रक ड्राइवरों का जाल
विज्ञापन
मथुरा। अगवा कर दुष्कर्म करने के बाद बालिका की हत्या करने के आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने एड़ी से चोटी का जोर लगा दिया है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ट्रक चालकों के अड्डों को खंगालने में जुट गई है। पुलिस ने गांव डहरूआ के कई ट्रक चालकों को अपने साथ ले लिया है। वहीं अन्य स्थानों पर भी ट्रक चालक और ट्रांसपोर्टरों से संपर्क कर आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस की पांच टीम आरोपी की तलाश में हैं।
कई अपराधों में शामिल दुष्कर्म का आरोपी बनवारी 48 घंटे बाद भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है । वारदात के बाद बनवारी छाता के गांव नौगांव अपनी बहन के घर भांजी को लेकर गया था लेकिन इसके बाद वह कहां गया? कोई नहीं जानता। पुलिस को आशंका है कि वह किसी ट्रक में चढ़कर पुलिस से बचने के लिए भाग निकला है। ऐसे में ट्रक चालकों के ठिकानों को खंगालने के लिए पुलिस ने अब ट्रक-कैंटर चालकों का सहारा लिया है। वह उनके साथ अलग-अलग रूट पर बने ट्रक चालकों को ठिकानों पर तलाश कर रही है।
करीब एक सैकड़ा फोन सर्विलांस पर
पुलिस ने बनवारी और उसके करीबी दोस्त रिश्तेदार और ग्रामीणों के एक सैकड़ा मोबाइलों को सर्विलांस पर लगा दिया है, जिससे आरोपी की लोकेशन ट्रेस हो सके।
गैर जनपद की पुलिस भी तलाश में जुटी
अब केवल जनपद की ही नहीं अपितु अन्य जनपदों की पुलिस भी आरोपी की तलाश में जुट गई है । हाथरस, अलीगढ़, पलवल, हरियाणा, राजस्थान और अन्य जनपदों में भी आरोपी की तलाश की जा रही है। कई जनपदों में आरोपी के पोस्टर तक चस्पा किए गए हैं।
विज्ञापन
गांव में पुलिस-पीएसी तैनात
गांव डहरूआ में अभी भी पुलिस और पीएसी तैनात है। पुलिस द्वारा लगातार गांव के माहौल पर नजर रखी जा रही है। पीड़ित परिवार और उनके शुभचिंतकों में दुष्कर्म के आरोपी के प्रति आक्रोश है।