फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   crime

कार से टकराकर गिरे पिता-पुत्र को ट्रक ने कुचला, मौत

Wed, 01 Jan 2020 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
crime
मथुरा। आगरा-दिल्ली हाईवे पर बुधवार को बरारी मोड़ के पास कार से टकराकर बुलेट सवार पिता-पुत्र सड़क पर गिर गए। इसी बीच उन्हें एक ट्रक ने कुचल दिया। दोनों दिल्ली से आगरा जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। वहीं, पुलिस ने भाग रहे चालक को पकड़ लिया। आगरा के बटेश्वर (थाना बाह) के गांव डेरक निवासी बहोरी लाल (50) पुत्र राधेश्याम और उनका बेटा संतोष (25) दिल्ली से बुलेट से घर लौट रहे थे। उनका बेटा बाइक चला रहा था। जब वे बरारी मोड़ के पास पहुंचे तभी एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे वे सड़क पर गिर गए। इसी बीच दिल्ली की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। सूचना पर पहुंची रिफाइनरी पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया। वहीं, चालक का पीछा कर कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक उत्तमचंद पटेल ने बताया कि मृतक की छह माह पूर्व ही शादी हुई थी। उनका दूसरा घर दिल्ली के नजफगढ़ के 35 श्याम विहार फेस वन है। परिजन दिल्ली और आगरा से चल दिए हैं। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed