फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   crime,court,punishment,punished

घर में घुसकर छेड़छाड़ में पांच वर्ष का कारावास

Sat, 20 Feb 2021 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
crime,court,punishment,punished
मथुरा। महावन थानाक्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर छेड़छाड़ करने वाले पड़ोसी युवक को एडीजे-द्वितीय पॉक्सो एक्ट जहेन्द्र पाल सिंह की अदालत ने पांच-पांच वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

17 अक्टूबर 2015 को पीड़िता अपने घर के नौहरे में काम कर रही थी। इसी समय पड़ोसी युवक राजू घर में घुस आया और छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने पर इसकी जानकारी परिजन को हो गई। पीड़िता की मां ने महावन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। केस की सुनवाई करते हुए छह गवाहों की गवाही के बाद अदालत ने शनिवार को राजू को पांच वर्ष के कारावास की सजा व 20 हजार रुपये अर्थदंड लगाया है। एडीजीसी सुभाष चंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि अभियुक्त जमानत पर था। उसे सजा मिलने के बाद जेल भेज दिया गया है। अर्थदंड जमा न करने पर छह माह का अतिरिक्त कारावास होगा। पीड़िता को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रतिकर के रूप में एक लाख रुपये दिलाए जाने का आदेश भी अदालत ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed