फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Cow smuggler injured by bullet in encounter

Mathura News: मुठभेड़ में गोतस्कर गोली लगने से घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Cow smuggler injured by bullet in encounter
मथुरा। पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गोतस्कर। - फोटो : mathura
कोसीकलां (मथुरा)। पुलिस और एसओजी टीम से हुई मुठभेड़ में एक अंतरराज्यीय गोतस्कर गोली लगने से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया है। तलाशी के दौरान एक तमंचा और बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण त्रिगुण बिसेन ने बताया कि शुक्रवार रात में एसओजी प्रभारी और कोसी पुलिस को सूचना मिली कि गोतस्कर असलम पुत्र सुभान निवासी हाथिया थाना बरसाना, नई-कामर मार्ग पर खड़ा है। पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी की तो गोतस्कर ने पुलिस टीम पर फायर करना शुरू कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई और पुलिस की गोली गोतस्कर असलम की टांग में लगी। जिससे वह घायल हो गया और पुलिस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण ने बताया कि आरोपी रात के समय जंगलों में घूमने वाले गोवंश को पकड़कर ले जाता है और उनकी तस्करी करता है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस, दो खोखा, एक चोरी की अपाचे बाइक और चार रस्सी एक मोहरा बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी पर विभिन्न थानों में सात मुकदमे दर्ज हैं। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed