फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Couple killed while son seriously injured after car rams into flyover wall in Mathura

Mathura News: फ्लाईओवर की दीवार से टकराई कार, माता-पिता की मौत, बेटे की हालत नाजुक; दिल्ली से वृंदावन आ रहे थे

Tue, 11 Jul 2023 11:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 11 Jul 2023 11:11 PM IST
सार

मथुरा में फ्लाईओवर की दीवार से कार टकरा गई। हादसे में माता-पिता की मौत हो गई, जबकि बेटे की हालत नाजुक बताई जा रही है। यह लोग दिल्ली से वृंदावन आ रहे थे। 

विज्ञापन
Couple killed while son seriously injured after car rams into flyover wall in Mathura
Mathura News: हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में मंगलवार सुबह छाता-मथुरा रोड पर एक कार फ्लाईओवर की दीवार से टकरा गई। हादसे में पति-पत्नी और बेटा घायल हो गए। उपचार के दौरान दंपती की मौत हो गई, वहीं बेटे का उपचार चल रहा है। तीनों लोग दिल्ली से वृंदावन जा रहे थे।

विज्ञापन


हादसा छाता थाना क्षेत्र में हुआ। दिल्ली के सी 1/1 अशोक विहार फेस-2 निवासी राकेश सूद (70) अपनी पत्नी मधु (65)और बेटे राकेश (35) के साथ कार से वृंदावन जा रहे थे। सुबह करीब नौ बजे छाता पहुंचे। यहां से दिल्ली-आगरा हाईवे की सर्विस रोड से गुजरते समय कार फ्लाईओवर की दीवार से जा टकराई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। कार राकेश चला रहा था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- महिला दरोगा का दर्द: साहब! अब बर्दाश्त नहीं होता...एसीपी के सामने फूट-फूटकर रोई, बताई थानेदार की शर्मनाक करतूत
विज्ञापन
विज्ञापन


धमाके की आवाज सुनकर पास में ही स्थित थाने से पुलिसकर्मी और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को कार से निकालकर केडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उपचार के दौरान दंपती की मौत हो गई। थाना प्रभारी संजीव दुबे ने बताया कि राकेश सूद स्पेयर पार्ट्स के व्यवसाय से जुड़े थे। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर परिजन को सूचना कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed