{"_id":"6a7e0f0891d994c59d0c3653","slug":"couple-consumes-poisonous-substance-woman-dies-mathura-news-c-412-1-mt21013-10645-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: प्रेमी-प्रेमिका ने जहरीला पदार्थ खाया, प्रेमिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: प्रेमी-प्रेमिका ने जहरीला पदार्थ खाया, प्रेमिका की मौत
विज्ञापन
सौंख। थाना मगोर्रा क्षेत्र में मथुरा-भरतपुर मार्ग स्थित आगरा कैनाल के समीप बृहस्पतिवार सुबह एक प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर प्रेमी ने अपने भाई को फोन कर जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां विवाहित महिला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र में रहने वाली विवाहिता (38) का कुछ समय से थाना हाईवे क्षेत्र में रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बृहस्पतिवार सुबह 9:30 बजे दोनों आगरा कैनाल की पटरी के समीप पहुंचे और जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद युवक ने अपने भाई को फोन कर घटना की जानकारी दी। भाई ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया।
उपचार के दौरान विवाहिता की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्रेमी युवक और विवाहित महिला ने एक साथ जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिसमें महिला की मौत हो गई। युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद