{"_id":"6803f8441f76b90046089ba9","slug":"cough-patients-increased-due-to-change-in-weather-mathura-news-c-369-1-mt11011-128296-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: मौसम में बदलाव से बढ़े खांसी के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: मौसम में बदलाव से बढ़े खांसी के मरीज
विज्ञापन
मथुरा। जिला अस्पताल में लगी मरीजों की लाइन।
- फोटो : mathura
मथुरा। मौसम में बदलाव से जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों में एलर्जिक खांसी के मरीज बढ़े हैं। यह खांसी 15 से 20 दिन तक लगातार होती है। जिला अस्पताल में इस परेशानी से पीड़ित प्रतिदिन 80 से 90 मरीज पहुंच रहे हैं।
चिकित्सक खानपान में सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। खाना बनने के तीन घंटे के अंदर खाने पर जोर दे रहे हैं। शनिवार को कृष्णापुरी निवासी नीतू चेस्ट फिजिशियन कक्ष में पहुंचीं। उन्हें पिछले 16 दिन से खांसी हो रही है। बताया कि कई बार खांसते-खांसते उनके सीने में दर्द भी हो गया। चेस्ट फिजिशियन डाॅ. रवि माहेश्वरी ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। उनका चेस्ट एक्सरे भी कराया। इसके बाद उन्हें ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करने से मना कर दिया गया। गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने की सलाह दी।
कोतवाली रोड निवासी सिद्धार्थ भी खांसी से पीड़ित थे। उन्हें भी परीक्षण के बाद ठंडे पेय पदार्थ का सेवन और काफी देर रखे भोजन न करने की सलाह दी। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अमन कुमार ने बताया कि मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। ऐसे में बच्चों को अभी आइस्क्रीम, ठंडा जूस देना नुकसानदायक है। बच्चों को खांसी या बुखार होने पर मेडिकल से दवा लेकर न खिलाएं। पहले डॉक्टर से परामर्श लें।