{"_id":"6678861ccd8dbdbb37072de4","slug":"cos-wifes-purse-missing-from-ac-coach-mathura-news-c-369-1-mt11006-114990-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: एसी कोच से गायब हुआ सीओ की पत्नी का पर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: एसी कोच से गायब हुआ सीओ की पत्नी का पर्स
विज्ञापन
मथुरा। पटना-कोटा एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच से सीओ की पत्नी का पर्स गायब हो गया। शिकायत सामने आने के बाद जीआरपी टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि कानपुर में तैनात क्षेत्राधिकारी विनीत सिंह की पत्नी सिंपी सिंह कोटा-पटना एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच ए1 की सीट नंबर 1,2 पर सफर कर रही थीं। रायबरेली निवासी सिंपी सिंह 22 जून की रात को बेटे के साथ लखनऊ से ट्रेन में सवार हुई थीं। रात दो बजे तक उनका पर्स उनके पास था। इसके बाद वह सो गई। ट्रेन रविवार की सुबह जब मथुरा जंक्शन पहुंची तो सिंपी सिंह को उनका पर्स लखनऊ और मथुरा के बीच सीट से गायब हो गया। पर्स में 22 हजार की नकदी, एटीएम कार्ड और आधार कार्ड रखा हुआ था।
ट्रेन कोटा पहुंचने पर महिला यात्री ने मामले की शिकायत जीआरपी टीम से की। कोटा जीआरपी ने रिपोर्ट दर्ज कर उसे जांच के लिए मथुरा जीआरपी थाने भेज दिया है। थानाध्यक्ष जीआरपी संदीप तोमर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संभावना है कि पास की सीट पर बैठे सहयात्री उनका पर्स भूलवश ले गए हों। पीएनआर नंबर से यात्रियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्दी ही पर्स बरामद कर लिया जाएगा।