{"_id":"5f206a2f8ebc3e9f6e0a971d","slug":"corona-viriues-mathura-news-agr4525001138","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी बिताकर आया थाने का सिपाही निकला कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टी बिताकर आया थाने का सिपाही निकला कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन (मथुरा)। स्वास्थ्य विभाग ने कस्बे में मंगलवार को शिविर लगाकर 62 लोगों के सैंपल लिए। इनमें से थाने में तैनात सिपाही की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। वह सोमवार को ही फिरोजाबाद जिले में अपने घर से छुट्टी बिताकर लौटा था।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. विजेन्द्र सिंह सिसौदिया ने बताया कि मंगलवार को दसविसा के माधव संस्कृत महाविद्यालय परिसर और सीएचसी केंद्र पर शिविर का आयोजन किया गया। जांच के बाद 40 वर्षीय गोवर्धन थाने में तैनात सिपाही की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सिपाही को केडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं सिपाही के संपर्क में आने वाले लोगों की जानकारी की जा रही है। हालांकि वह एक दिन पूर्व ही छुट्टी बिताकर आया था। सिपाही की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद थाना परिसर को सैनिटाइज कराया गया है। वहीं गांव जानू और जतीपुरा में भी मंगलवार को घर-घर सर्वे कराया गया। इस दौरान टीम में डॉ. नेहा चौधरी, डॉ. करीम अख्तर कुरैशी, डॉ. मोहम्मद अली, डॉ. शेखर वर्मा, डॉ. रविन्द्र सिंह, किशन गुप्ता, बिजेंद्र सिंह, दीपक आदि शामिल रहे।
72 विद्युत कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए सैंपल
मथुरा। विद्युत वितरण खंड प्रथम कार्यालय में कैश काउंटर कर्मचारी के पॉजिटिव मिलने के बाद मंगलवार को विद्युत कर्मचारियों के सैंपल लिए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 72 कर्मचारियों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। इनमें अधीक्षण अभियंता शहरी प्रदीप खत्री, ग्रामीण विनोद कुमार, अजय गर्ग एवं अधिशासी अभियंता सचिन द्विवेदी, वीरेंद्र सिंह एवं कर्मचारियों में एसएन अरोड़ा, राजीव तिवारी, हिमांशु, मुकुल सक्सेना, विजय, श्रीकांत दलेला, ओम प्रकाश, पुष्पेंदर, मुन्ना खां, उदय सिंह, रनवीर आदि रहे।