फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Corona, positive, new case, ten, mathura

जनपद में दस और नए कोरोना संक्रमित लोग मिले, आंकड़ा पहुंचा 460

Wed, 08 Jul 2020 10:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Corona, positive, new case, ten, mathura
कोसीकलां में दरोगा को आइसोलेशन वार्ड में भरती को ले जाते स्वास्थ्यकर्मी। संवाद - फोटो : KOSI
मथुरा। जनपद में बुधवार को 10 और नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें तीन कोरोना योद्धा और कोसीकलां के थाने में तैनात दरोगा शामिल हैं। अब जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 460 हो गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार होलीगेट गेट की होली गली निवासी 21 वर्षीय युवती, राधापुरम से युवक, गोवर्धन रोड निवासी 65 वर्षीय वृद्ध की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। राधापुरम निवासी 21 वर्षीय युवती और होलीगेट की बल्ला गली निवासी 57 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित मिला है। राधाकुंड में 62 वर्षीय वृद्ध, वृंदावन के निजी अस्पताल की 26 और 22 वर्षीय दो नर्सें, गणेशरा निवासी एंटी करप्शन विभाग का इंस्पेक्टर संक्रमित पाया गया है। वहीं निजी लैब से आई रिपोर्ट में मथुरा शहर की छत्ता बाजार निवासी वृद्ध भी कोरोना संक्रमित आया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित पूर्व विधायक पीजीआई में भर्ती
मथुरा के पूर्व विधायक की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। चार दिन पूर्व निजी लैब से कराई गई जांच में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद पूर्व विधायक लखनऊ के पीजीआई में अपना उपचार करा रहे हैं। यहां उनकी तबियत में सुधार है। इधर स्वास्थ्य विभाग ने उनके परिवार को क्वारंटीन करते हुए सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद प्रशासन ने पूर्व विधायक के निवास के साथ राधिका विहार कॉलोनी को सील कर सेनिटाइज कराया है। वहीं लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया है। पूर्व विधायक ने तबियत बिगड़ने पर निजी लैब से जांच कराई। तीन दिन पूर्व आई रिपोर्ट में उन्हें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो गई। इसके बाद पूर्व विधायक को लखनऊ के पीजीआई में भर्ती कराया दिया गया है। यहां उनकी तबियत में सुधार है।

बाजना के युवक की नोएडा में कोरोना से मौत
नौहझील। थाना नौहझील के कस्बा बाजना निवासी युवक की नोएडा में कोरोना से मौत हुई है। कस्बा बाजना निवासी युवक का नोएडा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। बुधवार को युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मथुरा स्वास्थ्य विभाग ने युवक के कोरोना होने की पुष्टि नहीं की है। युवक नोएडा में प्राइवेट कंपनी में नोकरी करता था। 29 जून को कोरोना पॉजिटिव मिला था। दिल्ली पुलिस के एक जवान ने युवक को प्लाज्मा थैरेपी दान दी थी। इसके बाद भी युवक की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed