फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Corona, positive, new case, mathura

कोरोना: 74 नए पॉजिटिव केस मिले, संख्या 1720 हुई

Fri, 21 Aug 2020 02:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 02:09 PM IST
विज्ञापन
Corona, positive, new case, mathura
मथुरा। जिले में बृहस्पतिवार को 74 पॉजिटिव नए केस मिलने से कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1720 पर पहुंच गया है। इनमें जैंत पुलिस चौकी पर तैनात 23 वर्षीय दरोगा, 26 वर्षीय सिपाही संक्रमित मिला है। वृंदावन से 22 वर्षीय महिला के अलावा इस्कॉन की 38 वर्षीय महिला भक्त, 36 वर्षीय पुरुष भी संक्रमित है।
विज्ञापन

अड़ूकी से 32 वर्षीय व्यक्ति, सुभाष नगर से 25 वर्षीय महिला, श्रीनाथ अपार्टमेंट से 34 वर्षीय व्यक्ति, रुक्मणि विहार से 89 वर्षीय वृद्ध, जैंत से 22 वर्षीय युवक, जिला जेल का 27 वर्षीय कर्मचारी भी पाजिटिव निकला है। पिंगरी में युवती, मांट से 51 वर्षीय व्यक्ति, शेरगढ़ से 51 वर्षीय व्यक्ति, छाता से 30 वर्षीय व्यक्ति, मांट से 30 वर्षीय व्यक्ति व जयसिंह पुरा से 60 वर्षीय व्यक्ति व 27 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

सुरीर से 18 वर्षीय किशोर, कृष्णा नगर से 51 वर्षीय व्यक्ति, महोली रोड से 55 वर्षीय व्यक्ति, मोती कुंज से 48 वर्षीय महिला, महोली की पोर से 45 वर्षीय महिला, आनंदवन से 40 वर्षीय व्यक्ति, सिविल लाइन से 57 वर्षीय व्यक्ति, चंदनवन से 28 वर्षीय व्यक्ति, फरह से 25 वर्षीय महिला, हाईवे से 23 वर्षीय व्यक्ति, माधव कुंज से 68 वर्षीय व्यक्ति, सदर बाजार से 60 वर्षीय महिला, गोविंद नगर से 45 वर्षीय व्यक्ति, पुलिस लाइन से 58 वर्षीय पुलिसकर्मी, मांट से 60 वर्षीय व्यक्ति, 43 वर्षीय व्यक्ति, यमुनापार से 4 वर्षीय बालक, गुरुनानक नगर से 36 वर्षीय व्यक्ति, भुरेका से 33 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला है। सुभाष नगर से 85 वर्षीय व्यक्ति, 40 वर्षीय महिला, 32 वर्षीय व्यक्ति ,एमआर नगर से 32 वर्षीय व्यक्ति, लाल दरवाजा से 12 वर्षीय बालक, 37 वर्षीय महिला, 65 वर्षीय व्यक्ति, गली भीकचंद से 36 वषी़य व्यक्ति, कृष्णा नगर से 35 वर्षीय व्यक्ति और 61 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायकों की रिपोर्ट आई निगेटिव
बुधवार को बलदेव क्षेत्र विधायक पूरन प्रकाश और गोवर्धन क्षेत्र के विधायक ठाकुर कारिंदा सिंह के सैंपल लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जांच की। रिपोर्ट निगेटिव आई हैं।

कोरोना संक्रमित युवक की जयपुर में मौत
टैंटीगांव। गांव परसोतीगढ़ी निवासी एक युवक जयपुर में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। युवक कोरोना संक्रमित था। कोरोना संक्रमित रिपोर्ट आने के बाद युवक को पहले स्वास्थ्य विभाग ने केडी मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट किया। यहां तबीयत बिगड़ने पर युवक को आगरा रेफर किया गया। पिछले दिनों परिवार ने युवक को जयपुर के अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरन उसकी मौत हो गई। हालांकि स्वास्थ्य विभाग युवक की कोरोना से मौत की पुष्टि नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed