{"_id":"5ef4dd238ebc3e42ee104c1f","slug":"corona-positive-helth-team-mathura-mathura-news-agr447745477","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: कोरोना संक्रमित मिलने के आठ दिन बाद इलाका सील करने पहुंची टीम, लोगों ने बैरंग लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: कोरोना संक्रमित मिलने के आठ दिन बाद इलाका सील करने पहुंची टीम, लोगों ने बैरंग लौटाया
Fri, 26 Jun 2020 12:25 AM IST
आगरा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
मथुरा में कोरोना वायरस (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा जिले में बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों की संख्या को लेकर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन लापरवाह बना हुआ है। इसी का परिणाम है कि चौबियापाड़ा इलाके में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के आठ दिन बाद गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गली सील करने पहुंची। लोगों के विरोध के चलते टीम को बैरंग लौटना पड़ा।
बताया जाता है कि चौबिया पाड़ा निवासी एक बुजुर्ग की आठ दिन पूर्व कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। स्वास्थ्य विभाग ने बुजुर्ग को केडी मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया, लेकिन परिवार को क्वारंटीन नहीं किया और न उनके परिवार के लोगों के सैंपल लिए। सूचना के बाद भी टीम क्षेत्र में सर्वे करने भी नहीं पहुंची।
गुरुवार को आठवें दिन स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिस के साथ चौबिया पाड़ा को सील करने के लिए पहुंची तभी लोगों ने उन्हें रोक दिया। लोगों ने कहा कि आठ दिन से स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और मजिस्ट्रेट कहां थे। लोगों ने आरोप लगाया कि यह गंभीर मामला है।
विज्ञापन
ऐसे मामलों के चलते आए दिन संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। लोगों के विरोध के चलते टीम को वापस लौटना पड़ा। सीएमओ डॉ. संजीव यादव ने बताया कि मामला गंभीर है, वह इस मामले की जांच कराएंगे।

कोविड अस्पताल से 8 मरीज हुए स्वस्थ
पाली डूंगर स्थित केएम मेडिकल कॉलेज से बृहस्पतिवार को 8 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर घरों को लौट गए। डिप्टी कलेक्टर राजीव उपाध्याय ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर कोरोना से जंग जीतकर स्वस्थ हुए मरीजों का उत्साहवर्धन किया।
मेडिकल कॉलेज में वर्तमान में 31 कोरोना मरीज भर्ती थे, जिसमें से आठ मरीजों के स्वस्थ होने के उपरांत छुट्टी हो जाने पर अब 23 मरीज बचे हैं। कोरोना से स्वस्थ हुए लोगों को डिप्टी कलेक्टर राजीव उपाध्याय, मेडिकल स्टाफ ने करतल ध्वनि से विदाई दी।
हॉस्पिटल से स्वस्थ हुए कोरोना मरीज अब अपने घरों पर 15 दिन तक एकांतवास में रहेंगे। मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन किशन सिंह चौधरी, प्रधानाचार्य डॉ. पीएन भिसे, प्रोफेसर डॉ. राजेंद्र नाथ, हॉस्पिटल सुपरिंटेंडेंट डॉ. डीडी वर्मा, वीके वर्मा, केके शर्मा थे।