फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Corona, positive, helth, team, mathura

मथुरा: कोरोना संक्रमित मिलने के आठ दिन बाद इलाका सील करने पहुंची टीम, लोगों ने बैरंग लौटाया

Fri, 26 Jun 2020 12:25 AM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Fri, 26 Jun 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
Corona, positive, helth, team, mathura
मथुरा में कोरोना वायरस (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
मथुरा जिले में बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों की संख्या को लेकर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन लापरवाह बना हुआ है। इसी का परिणाम है कि चौबियापाड़ा इलाके में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के आठ दिन बाद गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गली सील करने पहुंची। लोगों के विरोध के चलते टीम को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन


बताया जाता है कि चौबिया पाड़ा निवासी एक बुजुर्ग की आठ दिन पूर्व कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। स्वास्थ्य विभाग ने बुजुर्ग को केडी मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया, लेकिन परिवार को क्वारंटीन नहीं किया और न उनके परिवार के लोगों के सैंपल लिए। सूचना के बाद भी टीम क्षेत्र में सर्वे करने भी नहीं पहुंची।
विज्ञापन


गुरुवार को आठवें दिन स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिस के साथ चौबिया पाड़ा को सील करने के लिए पहुंची तभी लोगों ने उन्हें रोक दिया। लोगों ने कहा कि आठ दिन से स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और मजिस्ट्रेट कहां थे। लोगों ने आरोप लगाया कि यह गंभीर मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे मामलों के चलते आए दिन संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। लोगों के विरोध के चलते टीम को वापस लौटना पड़ा। सीएमओ डॉ. संजीव यादव ने बताया कि मामला गंभीर है, वह इस मामले की जांच कराएंगे।

कोविड अस्पताल से 8 मरीज हुए स्वस्थ

पाली डूंगर स्थित केएम मेडिकल कॉलेज से बृहस्पतिवार को 8 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर घरों को लौट गए। डिप्टी कलेक्टर राजीव उपाध्याय ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर कोरोना से जंग जीतकर स्वस्थ हुए मरीजों का उत्साहवर्धन किया।

मेडिकल कॉलेज में वर्तमान में 31 कोरोना मरीज भर्ती थे, जिसमें से आठ मरीजों के स्वस्थ होने के उपरांत छुट्टी हो जाने पर अब 23 मरीज बचे हैं। कोरोना से स्वस्थ हुए लोगों को डिप्टी कलेक्टर राजीव उपाध्याय, मेडिकल स्टाफ ने करतल ध्वनि से विदाई दी।

हॉस्पिटल से स्वस्थ हुए कोरोना मरीज अब अपने घरों पर 15 दिन तक एकांतवास में रहेंगे। मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन किशन सिंह चौधरी, प्रधानाचार्य डॉ. पीएन भिसे, प्रोफेसर डॉ. राजेंद्र नाथ, हॉस्पिटल सुपरिंटेंडेंट डॉ. डीडी वर्मा, वीके वर्मा, केके शर्मा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed