{"_id":"5ec3c7808ebc3e90b43dec04","slug":"corona-positive-helth-mathura-mathura-news-agr442457065","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकुल में कोरोना पॉजिटिव वृद्ध की मौत, वृद्धा कोराना संक्रमित निकली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोकुल में कोरोना पॉजिटिव वृद्ध की मौत, वृद्धा कोराना संक्रमित निकली
विज्ञापन
गोकुल में अंत्येष्टि स्थल पर निगरानी करते एसडीएम, सीओ व सीएचसी प्रभारी।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। तीन दिन पूर्व मिले कोरोना पॉजिटिव वृद्ध की बीती रात केडी मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। इधर कठौती कुंआ क्षेत्र में वृद्धा के कोरोना पॉजिटिव मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है। आनन-फानन में विभाग की टीम ने वृद्धा को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर उनके परिवार को क्वारंटीन किया है। वहीं मंगलवार की सुबह वृद्ध का गोकुल के घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
14 मई को गोकुल निवासी वृद्ध को तबियत बिगड़ने पर फरीदाबाद के सर्वोदय अस्पताल में भर्ती किया गया था। जांच के बाद 16 मई को रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। दो दिन पूर्व उन्हें छाता के केडी मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 एल-2 आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। जहां देर रात उनकी मृत्यु हो गई। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार गोकुल के श्मशान घाट पर कर दिया गया। उनकी अंतिम यात्रा में परिवार के 4 लोग शामिल हुए।
दूसरी ओर शहर में कठौती कुंआ निवासी वृद्धा कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। दो दिन पहले उन्हें खांसी-जुकाम के साथ सांस लेने में परेशानी हो रही थी। जिसके बाद परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। देर रात रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर वृद्धा को वृंदावन के कोविड-19 अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल लेकर परिवार के लोगों को क्वारंटीन किया है। शहर के नए इलाके में कोरोना का मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। इधर, भरतपुर क्षेत्र निवासी 11 वर्षीय बच्चे की आगरा की लैब से दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
चेयरमैन हुए होम क्वारंटीन
गोकुल में कोरोना से वृद्ध की मौत के बाद उनके परिवार के संपर्क में आए चेयरमैन ने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। बताया जाता है कि मंगलवार को चेयरमैन संजय दीक्षित कोरोना पॉजिटिव के हॉटस्पॉट स्थित आवास तक गये थे। नगरवासियों के आरोपों व अफवाहों को देखते हुए नगर पंचायत के चेयरमैन संजय दीक्षित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिसोदिया व एसडीएम महावन जग प्रवेश से अनुमति लेकर होम क्वारंटीन हो गए हैं।
प्रशासन की कड़ी निगरानी में अंत्येष्टि
बलदेव/मथुरा। कोरोना पॉजिटिव वृद्ध की अंत्येष्टि प्रशासन की कड़ी निगरानी में गोकुल में गोपालघाट पर की गई। जिसमें मृतक के तीन पुत्रों एवं एक रिश्तेदार को पीपीई किट पहनाकर सावधानी से अंतिम संस्कार कराया गया। इस दौरान एसडीएम जगप्रवेश, सीओ विनय चौहान, सीएचसी प्रभारी डॉ. विजेंद्र सिसौदिया, महावन थाना प्रभारी शशि प्रकाश शर्मा मौजूद रहे।