फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   corona, positive, case, serye, helth, teem, mathura

गांव मिठौली में पांच और बरौठ में एक पाजिटिव मिलने से हड़कंप

Wed, 27 May 2020 05:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
corona, positive, case, serye, helth, teem, mathura
नौहझील (मथुरा)। नौहझील के गांव मिठ्ठौली में 5 और बरौठ में 1 कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में डेरा डाल रखा है। तीन टीमें घर-घर सर्वे कर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रहीं हैं। अब तक 474 घरों में सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है। 70 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं, जबकि 27 लोगों को क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है।
विज्ञापन

नौहझील के गांव मिठौली में एक सप्ताह में 8 केस कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है। मंगलवार की रात नौहझील के गांव मिठ्ठौली निवासी पांच लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। ये सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। इनमें 24 मई को कोरोना पॉजिटिव मिले युवक की पत्नी, 1 वर्ष का बेटा सहित 12 वर्षीय बालक, दो लोग परिवार के शामिल हैं।
विज्ञापन

इधर, बरौठ निवासी युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद परिवार के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। युवक मुंबई में आइसक्रीम की फैक्टरी में काम करता था। 21 मई को 11 साथियों के साथ लौटकर आया था। युवक गांव और आसपास के 120 लोगों के संपर्क में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव मिठ्ठौली और बरौठ में सर्वे का कार्य तेजी के साथ हुआ है। 3 रेपिड रेस्पोंस टीम लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण में लगी हैं। 474 घरों में 2558 सदस्यों का स्वास्थ्य सर्वे किया गया है। 70 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।

- डॉ. अरविंद, प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
गांव बरौठ सील, पुलिस तैनात
गांव बरौठ में मिले कोरोना पॉजिटिव केस के बाद गांव की सीमाएं सील कर दी गई हैं, वहीं पुलिस तैनात है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक को आइसोलेट करते हुए परिवार को क्वारंटीन किया है। ग्राम प्रधान मिठ्ठौली जय सिंह ने कहा कि सर्वे के कार्य में खानापूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed