फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Corona infected five mothers of Krishna Kutir Ashray Sadan

कृष्णा कुटीर आश्रय सदन की पांच माताएं कोरोना संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 07:48 PM IST
विज्ञापन
Corona infected five mothers of Krishna Kutir Ashray Sadan
मथुरा। जनपद में कोरोना संक्रमण का दायरा लगातार बढ़ रहा है। रविवार को 11 पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें कृष्णा कुटीर महिला आश्रय सदन में रह रहीं पांच विधवा और बेसहारा माताएं भी शामिल हैं। जनपद में कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर 40 हो गए हैं। आश्रय सदन में इसी माह के अंत में राष्ट्रपति, राज्यपाल व मुख्यमंत्री के आने की भी तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन

शनिवार को कृष्णा कुटीर में कार्यरत एक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद यहां रहने वाली 150 वृद्ध माताओं में से 50 माताओं के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। जिनकी आरटीपीसीआर रिपोर्ट रविवार को आई है, जिसमें सदन की 5 माताएं कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। कोरोना पॉजिटिव मिलीं माताओं को आश्रय सदन के एक अलग कमरे को आइसोलेट किया गया है। जहां डॉक्टरों की टीम वृद्ध माताओं के स्वास्थ्य का ख्याल रख रही है।
विज्ञापन

इसके साथ मांट निवासी 25 वर्षीय महिला, मथुरा निवासी 32 वर्षीय व्यक्ति, सीएमओ आफिस में कार्यरत डॉक्टर, नंदगांव निवासी युवक, कोसीकलां निवासी 19 वर्षीय युवक और मोतीकुंज निवासी 56 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोविड प्रभारी डॉ. भूदेव ने बताया कि कृष्णा कुटीर में रहने वाली 100 और माताओं की कोविड जांच होनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, जून के अंतिम सप्ताह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविद के वृंदावन आने की संभावना है। वह इन माताओं से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि अगर आश्रय सदन में रह रहीं माताओं में संक्रमण और फैलता है तो राष्ट्रपति, राज्यपाल व मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम में बदलाव हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed