फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Control over destitute cattle, 20 sent to Kanha animal shelter

Mathura News: निराश्रित गोवंश पर कसी लगाम, 20 को भेजा कान्हा पशु आश्रय स्थल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Control over destitute cattle, 20 sent to Kanha animal shelter
मथुरा। गोवंश को पकड़ती नगर निगम की टीम। - फोटो : mathura
वृंदावन। नगर निगम ने शहर में घूमते निराश्रित गोवंश को लेकर शनिवार को अभियान चलाया। इसके तहत 20 गोवंश को पकड़कर कान्हा पशु आश्रम स्थल भेजा गया। नगर निगम ने पशुपालकों को सख्त चेतावनी दी है कि यदि किसी ने अपने मवेशियों को सड़कों पर छोड़ा तो उन पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

अमर उजाला के 23 अगस्त के अंक में रात में वृंदावन की सड़कों पर गोवंश का कब्जा, कम पड़ रहीं सारी व्यवस्थाएं शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद निगम के अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यह विशेष अभियान शुरू किया।
विज्ञापन

सहायक अपर नगर आयुक्त अनुज कौशिक ने बताया कि पशुओं को सड़कों पर छोड़ने से यातायात भी बाधित हो रहा हैं और हादसे भी हो रहे हैं। निगम वैसे तो लगातार कार्रवाई करता आ रहा है, लेकिन अब अभियान चलाकर निराश्रित गोवंश को आश्रय स्थल में पहुंचाया जाएगा। निगम की टीम ने वृंदावन के विभिन्न मार्गों से शनिवार को 20 गोवंश को पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने पशुओं की जिम्मेदारी लें और उन्हें समय पर चारा-पानी दें, लेकिन उन्हें खुले में छोड़ने से परहेज करें। ऐसा न करने पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed