फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Construction of Lord Shri Ram's temple is a matter of pride for everyone

Mathura News: भगवान श्रीराम का मंदिर निर्माण सभी के लिए गर्व की बात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Construction of Lord Shri Ram's temple is a matter of pride for everyone
वृंदावन/मथुरा। कार्तिक पूर्णिमा पर ब्रज दर्शन को आए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पुत्र एवं पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने वृंदावन में बांकेबिहारी के दर्शन और मथुरा में यमुना पूजन किया।
विज्ञापन


यहां प्राचीन श्यामा श्याम मंदिर की शिलापट्टिका का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के मंदिर का निर्माण सभी के लिए गर्व की बात है। इस दौरान उनके साथ शिव सेना उद्धव की प्रवक्ता व सांसद प्रियंका चतुर्वेदी भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन


ब्रज दर्शन की शृंखला में सबसे पहले वृंदावन पहुंचे पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने श्रीबांकेबिहारी के दर्शन किए। विधिविधान पूर्वक पूजा-अर्चना भी की। इसके बाद उन्होंने टटिया स्थान में ठाकुर मोहिनी बिहारी महाराज के दर्शन किए और संतों का आशीर्वाद भी लिया। इसके बाद उन्होंने मथुरा पहुंच कर श्याम घाट पर यमुना पूजन किया। यहां उन्होंने प्राचीन मंदिर श्यामा श्याम मंदिर के जीर्णोद्धार उपरांत शिलापट्टिका का अनावरण किया। इसके जीर्णोद्धार में निजी तौर पर सहयोग किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आदित्य ठाकरे ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हमारा संकल्प रहा है पहले राम मंदिर फिर सरकार। वह संकल्प पूरा हो चुका है। भगवान राम का अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में जब उनके पिता उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने तब वह अयोध्या में भगवान राम के दर्शन करने पहुंचे। शायद ही वह पहले ऐसे मुख्यमंत्री होंगे, जो मुख्यमंत्री बनने के बाद श्रीराम के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा पर बांकेबिहारी के दर्शन किए और मथुरा में यमुना का पूजन किया यह उनके लिए सौभाग्य की बात है।

इस दौरान वे राजनीति से जुड़े सवालों को टालते नजर आए। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा था तो उन्होंने ब्रज में धार्मिक यात्रा मंदिरों के दर्शन किए। बहुत अच्छा लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed