फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Congressmen took out bike march and asked BJP to leave the throne

कांग्रेसियों ने बाइक मार्च निकाल भाजपा को गद्दी छोड़ने को कहा

Mon, 09 Aug 2021 07:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 07:23 PM IST
विज्ञापन
Congressmen took out bike march and asked BJP to leave the throne
मथुरा। कांग्रेस ने भाजपा को गद्दी से उतारने के लिए महात्मा गांधी के अंग्रेजों भारत छोड़ो मार्च की तर्ज पर सोमवार को शहर में बाइक मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने होलीगेट से मार्च शुरू किया और पूरे शहर में घूमकर भाजपा को गद्दी छोड़ने के लिए ललकारा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा और महानगर अध्यक्ष एमएम शर्मा के नेतृत्व में मार्च की शुरुआत होली गेट से कोतवाली रोड, भरतपुर गेट, चौक बाजार, छत्ता बाजार होते हुए पुन: होली गेट पर आकर संपन्न हुई। रैली में कार्यकर्ताओं ने जोशखरोश के साथ प्रदेश की भाजपा सरकार पर हल्ला बोला। पूर्व सीएलपी लीडर प्रदीप माथुर ने कहा कि भाजपा के शासन में बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार से जनता बेहद दुखी है। कानून व्यवस्था लगातार लड़खड़ा रही है। कोई जनता की सुनने वाला नहीं है। ऐसी सरकार को इस प्रदेश से उखाड़ फेंकने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

एआईसीसी सदस्य महेश पाठक ने कहा कि चुनावी लुभावने वादों के बल पर भाजपा ने सरकार तो बना ली पर वह उन्हें पूरा नहीं कर पाई। प्रदेश महासचिव अनिल यादव, प्रदेश सचिव योगेश तालान, पूर्व जिलाध्यक्ष आबिद हुसैन, प्रदेश उपाध्यक्ष यतेंद्र मुकद्दम, जिला युवा अध्यक्ष प्रवीन ठाकुर, युवा शहर अध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी, महिला जिलाध्यक्ष नीलम कुलश्रेष्ठ, वरिष्ठ नेता भोला यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed