फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Congressmen of Mathura did Satyagraha at Jantar Mantar

मथुरा के कांग्रेसियों ने जंतर-मंतर पर किया सत्याग्रह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Congressmen of Mathura did Satyagraha at Jantar Mantar
मथुरा। राहुल गांधी से ईडी की ओर से की जा रही पूछताछ के विरोध में कांग्रेसियों ने दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया। मथुरा कांग्रेसियों की दो अलग-अलग टीम जंतर-मंतर पहुंची और सत्याग्रह में शामिल हुईं।
विज्ञापन

सत्याग्रह में पहुंचे पूर्व विधानमंडल दल के नेता एवं पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने सत्याग्रह आंदोलन को संबोधित करते हुए कहा की कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को ईडी द्वारा लगातार मोदी सरकार के इशारे पर परेशान किया जा रहा है। लेकिन यह वह पार्टी है जो अंग्रेजों से भी लड़ कर जीती थी तो इस मोदी सरकार की बिसात क्या है? उन्होंने कहा कि सरकार ने ईडी सीबीआई एवं इनकम टैक्स को अपना तोता बना लिया है। जो भी सरकार का विरोध करता है उसके पीछे देश की संवैधानिक संस्थाओं को उस व्यक्ति के ऊपर दबाव बनाने के लिए लगा दिया जाता है।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि जो युवा गरीब होते हुए भी देश प्रेम की भावना से बचपन से कड़ी मेहनत करते हैं और सेना में जाने के लिए लालायित रहते हैं। इस योजना के लागू होने से उनके सपने चकनाचूर हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी को ईडी के सामने केवल अग्निपथ लागू करने को दबाव बनाने के लिए किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा ने बताया कि तानाशाही तरीके से देश की संवैधानिक संस्थाओं का इस्तेमाल कर हमारे नेता राहुल गांधी को परेशान किया जा रहा है। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस सचिव मुकेश धनगर के अलावा कांग्रेस नेता मान प्रकाश शर्मा, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण ठाकुर, जिला कांग्रेस प्रवक्ता विनोद चतुर्वेदी, बृजेश शर्मा, विक्रम बाल्मिकी, जिला सह प्रवक्ता आषीश चतुर्वेदी, आदर्श शर्मा, गौरव सिंह, हरीश पचौरी, दिनेश जैन, नीलेश जादौन, पूर्व जिला अध्यक्ष सोहन सिंह सिसोदिया पूर्व शहर अध्यक्ष बिहारी कांत तिवारी, उपाध्यक्ष पंडित प्रखर चतुर्वेदी एडवोकेट आदि मुख्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed