फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Congressmen blow the conch shell for Yamuna water purification

Mathura News: कांग्रेसियों का यमुना जल शुद्धिकरण को लेकर शंखनाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Congressmen blow the conch shell for Yamuna water purification
यमुना जल शुद्धिकरण का संकल्प लेते प्रदेश अध्यक्ष व साथ में मौजूद अन्य पदाधिकारी।
मथुरा। यमुना शुद्धिकरण पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि कांग्रेस महानगर इकाई ने शुक्रवार से मां यमुना के जल शुद्धिकरण का शंखनाद कर दिया है। अब यमुना भक्तों को साथ लेकर दूषित मानसिकता के खिलाफ लड़ाई लड़ी जाएगी। इस दाैरान पैदल यात्रा निकालकर नारेबाजी और यमुना शुद्धिकरण पर जोर दिया।
विज्ञापन


इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों ने विश्राम घाट पर पूजन-अर्चन किया। इसके बाद पुष्प अर्पित कर यमुना शुद्धिकरण का संकल्प लिया। फिर प्रदेश अध्यक्ष के साथ कांग्रेसियों ने विश्राम घाट से होलीगेट और भूतेश्वर चौराहे तक पैदल यात्रा निकालकर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने यमुना शुद्धिकरण पर जोर दिया। कहा है कि भाजपा सरकार सिर्फ दिखावे का विकास कर रही है, लेकिन धरातल पर स्थिति उलट है। महानगर अध्यक्ष यतेंद्र मुकद्दम ने कहा कि पार्टी यमुना भक्तों को साथ लेकर नगर निगम की दूषित मानसिकता के खिलाफ लड़ाई लड़ने का कार्य करेगी।
विज्ञापन


पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने कहा कि अब यमुना भक्त चुप रहने वाले नहीं हैं। नरेंद्र मोदी से लेकर योगी ने यमुना भक्तों की भावनाओं को आहत किया है। अब यह स्वीकार नहीं किया जाएगा। संतोष सिंह, प्रभात जैन, रामभरोसी सिंह, श्याम चौधरी, हरवीर प्रधान, राहुल चतुर्वेदी, राजन पाठक, मुकेश ठाकुर, मुकेश चतुर्वेदी, राहुल मुकद्दम, संतोष पाठक आदि माैजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed