फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Congress will start Mission 2022 against BJP

भाजपा के खिलाफ कांग्रेस शुरू करेगी मिशन 2022

Wed, 04 Aug 2021 08:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 08:12 PM IST
विज्ञापन
Congress will start Mission 2022 against BJP
मथुरा। कांग्रेस का मिशन 2022 आगामी 9 अगस्त से प्रारंभ होगा। कार्यकर्ता 9 और 10 अगस्त को जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के शासनकाल में बढ़ रही महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ मार्च निकालेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान महंगाई, भ्रष्टाचार, महिला सुरक्षा, किसान, बेरोजगारी आदि के मुद्दे पर जनजागरूकता के लिए गांव-गांव जाएंगे। बुधवार को जिलाध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने फरह के गांव पींगरी में बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि 16 अगस्त से कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत जनपद के सभी ब्लॉकों में न्याय पंचायतों के साथ-साथ ग्राम सभाओं के अध्यक्ष और बूथ अध्यक्षों का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम को सफल में सभी वरिष्ठ कांग्रेसजन, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी जाएंगी। इस दौरान विनेश सनवाल वाल्मीकि, भोला यादव, पं. होरी लाल शर्मा, राजू अब्बासी, पीपी सिंह, अभिलाष सक्सेना, हरिओम सिंह, रामदेव सोलंकी, मोहम्मद यासीन, नसीर अहमद, फारुक, डॉ. दीपक कुमार आर्य, आदेश उपाध्याय, मोहम्मद शमीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed