फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Congress will make record recruitment of youth in education sector: Mahesh Pathak

कांग्रेस करेगी शिक्षा क्षेत्र में युवाओं की रिकॉर्ड भर्ती: महेश पाठक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 08:33 PM IST
विज्ञापन
Congress will make record recruitment of youth in education sector: Mahesh Pathak
मथुरा। कांग्रेस यदि उत्तर प्रदेश में सत्ता में आती है तो शिक्षा के क्षेत्र में बेरोजगार शिक्षित युवाओं की रिकॉर्ड भर्ती करेगी। प्राथमिक विद्यालयों में खाली पड़े शिक्षकों के १५ लाख पद भरे जाएंगे। बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में प्रधानाचार्य के एक लाख, माध्यमिक शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों के ३६ हजार पदों तथा उच्च और महाविद्यालयी शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों के ८ हजार रिक्त पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन

यह जानकारी एआईसीसी (ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी) के सदस्य तथा पूर्व सांसद प्रत्याशी महेश पाठक ने दी। वह जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस के घोषणा पत्र को जारी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि केवल शिक्षा विभाग में ही नहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की ओर से जारी घोषणा पत्र में सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों के ६ हजार पद, जिला अस्पतालों मेें ६०० तथा अन्य हजारों पदों पर सरकार बनते ही भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा एडवोकेट ने बताया कि पैरामैडिकल स्टॉफ के लिए नर्सों के १५०० पदों, रेडियोग्राफर के ५००, लैब टैक्नीशियन के १८०० पदों पर भर्ती की जाएगी। प्रदेश के पुलिस विभाग में १.५ लाख, १९ हजार ९०० एसआई, ३८३०० कांस्टेबल और ५१४०० कांस्टेबलों की भर्ती की जाएगी। इसके अलावा सचिवालय, आउटसोर्सिंग आदि क्षेत्र में भी भर्ती की जाएगी। ३० वर्ष से कम उद्यमियों को बिना गारंटी के पांच लाख रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा इंटर पास छात्राओं को स्मार्ट फोन, स्नातक छात्राओं को स्कूटी और गरीबों को दस लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त, किसानों का ऋण माफ, बिजली बिल कोरोना काल का साफ तथा ३०० यूनिट से ऊपर बिजली बिल हाफ और ४० प्रतिशत महिलाओं को विधानसभा में टिकट व सांसद सीट के साथ सरकारी भर्तियों में भी महिलाओं को ४० प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा कांग्रेस पहले ही कर चुकी है।

प्रेस वार्ता में जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शर्मा एडवोकेट, जिला महामंत्री राजेंद्र वशिष्ठ, मनोज कुमार व ब्रजेश कुमार शर्मा सैयद उमम अली, विनोद आर्य, पीपी सिंह व अशोक शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed