{"_id":"642c709af17118cfe00fc134","slug":"congress-will-make-bjps-failure-an-issue-in-civic-elections-mathura-news-c-29-1-mtr1007-54151-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: निकाय चुनाव में भाजपा की विफलता को मुद्दा बनाएगी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: निकाय चुनाव में भाजपा की विफलता को मुद्दा बनाएगी कांग्रेस
Wed, 05 Apr 2023 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Wed, 05 Apr 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस ने नगर निगम चुनाव में भाजपा की विफलता को चुनावी मुददा बनाने का निर्णय लिया है। मंगलवार को महानगर अध्यक्ष पंडित मदन मोहन शर्मा की अध्यक्षता में महानगर कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित बैठक में निकाय चुनावों को लेकर रणनीति बनाई गई।
पंडित मदन मोहन शर्मा ने कहा कि जमीन से जुड़े कांग्रेस कार्यकर्ता को चुनाव लड़ाया जाएगा। नगर निगम के 70 वार्डों में प्रभारी नियुक्त किए गए हैं । नगर निगम पार्षद और मेयर पद के लिए मजबूत प्रत्याशी को उतारा जाएगा। पूर्व अध्यक्ष यामिनी रमण आचार्य ने कहा कि नगर निगम की सत्ता में बैठी भाजपा के कुशासन से जनता पूरी तरह से त्रस्त है। इसी को चुनावी मुद्दा बनाया जाएगा। इस अवसर पर सोहन सिंह सिसोदिया, बिहारीकान्त तिवारी नगर निगम चुनाव के प्रभारी डॉ नंदन सिंह एवं पूर्व मेयर प्रत्याशी मोहन सिंह मौजूद रहे। बैठक शहर कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लियाकत कुरेशी के निधन पर मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।