{"_id":"6267e5178300de0e820edb0d","slug":"congress-spokesperson-poonam-pandit-visited-thakur-banke-bihari-mathura-news-mtr516669046","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस प्रवक्ता पूनम पंडित ने किए ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस प्रवक्ता पूनम पंडित ने किए ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। कांग्रेस प्रवक्ता पूनम पंडित मंगलवार को ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन करने पहुंची। यहां उन्होंने ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर सेवायत गोपी गोस्वामी ने उन्हें पूजा-अर्चना कराई तथा प्रसादी दुपट्टा ओढ़ा कर स्वागत किया।
पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। हर तरफ बहन-बेटियों के साथ में अत्याचार, अभद्रता, छेड़छाड़ जैसी घटनाएं हो रही हैं। योगी सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। कांग्रेस पार्टी इसे मुद्दा बनाकर लोगों के बीच जाएगी। प्रदेश में बेरोजगारी और महंगाई का मुद्दा भी अहम बना हुआ है। उन्होंने बढ़ती महंगाई को सरकार की नाकामी का नतीजा बताया।
प्रदेश में चल रहे बुलडोजर पर पूनम पंडित ने कटाक्ष करते हुए कहा कि यदि सरकार को बुलडोजर चलाना है तो ऐसे लोगों पर बुलडोजर चलाएं जो बड़े नेता बरसों से सड़कों पर अतिक्रमण कर बैठे हैं। गरीबों एवं बेसहारों पर अतिक्रमण के नाम पर बुलडोजर चलाना सही नहीं है। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष नूतन बिहारी पारीक, महानगर अध्यक्ष मोहन गोस्वामी, वैभव गौतम, अशोक वैद्य, राहुल शुक्ला, दीपक पाराशर व सचिन गौतम थे।