{"_id":"6a8c930e048a6d0b1b072025","slug":"congress-raises-issue-of-yamuna-pollution-mathura-news-c-369-1-mt11023-151521-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कांग्रेस ने उठाया यमुना प्रदूषण का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कांग्रेस ने उठाया यमुना प्रदूषण का मुद्दा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी कुणाल चौधरी ने महानगर कमेटी की प्रेसवार्ता में जिले की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने भाजपा की चार इंजन सरकार को प्रदेश के साथ ही जिले में भी नाकाम बताया।
कुणाल चौधरी ने कहा कि यमुना महारानी करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र हैं, लेकिन लगातार बढ़ते प्रदूषण से यमुना की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। भाजपा की चार इंजन की सरकार की उदासीनता के कारण यमुना को प्रदूषण से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। जबकि इसके लिए अरबों रुपये की परियोजना बनाकर भ्रष्टाचार करने में जुटी है। कांग्रेस यमुना की स्वच्छता और संरक्षण के लिए लगातार संघर्ष करेगी। उन्होंने वृंदावन में प्रस्तावित कॉरिडोर का प्रबल विरोध करते हुए कहा कि इससे मथुरा-वृंदावन की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान के प्रभावित होने का खतरा है। कांग्रेस ऐसी किसी भी योजना का विरोध करेगी, जिससे ब्रज की मूल पहचान और विरासत को नुकसान पहुंचे।
उन्होंने शहर में जलभराव और बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर नगर निगम व स्थानीय प्रशासन को भी घेरा। उन्होंने कहा कि आम जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार और नगर निगम की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आने वाले समय में शहर की जनसमस्याओं को लेकर सड़क से लेकर सदन तक जनता की आवाज मजबूती से उठाएगी और आमजन के हितों के लिए लगातार संघर्ष करेगी। इस दौरान पूर्व सीएलपी प्रदीप माथुर, महानगर अध्यक्ष यतेन्द्र मुकद्दम आदि मौजूद रहे।