{"_id":"69e3e8947f9ae36bcd0b6dd0","slug":"congress-demanded-sit-investigation-motorboat-accident-mathura-news-c-29-1-mtr1022-544763-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कांग्रेसियों ने की मोटरबोट हादसे की एसआईटी जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कांग्रेसियों ने की मोटरबोट हादसे की एसआईटी जांच की मांग
विज्ञापन
मथुरा। महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से नगर निगम की लापरवाही से केसी घाट पर हुए मोटरबोट हादसे की एसआईटी से जांच कारने की मांग को लेकर होली गेट से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। कलक्ट्रेट में निगम में भ्रष्टाचार, जनविरोधी कार्यप्रणाली का आरोप लगाकर हंगामा किया। सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेसियों ने जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट ज्ञापन दिया। कहा कि वृंदावन में 10 अप्रैल 2026 को हुई दुखद घटना, जिसमें 16 लोगों की मौत हुई, उसकी तत्काल उच्चस्तरीय एसआईटी जांच कराई जाए। साथ ही इस घटना के लिए जिम्मेदार महापौर एवं नगर निगम के संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उनके विरुद्ध संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की जाए। महानगर अध्यक्ष यतींद्र मुकद्दम ने कहा कि नगर निगम की घोर लापरवाही और भ्रष्टाचार के कारण जनता की जान जोखिम में है।
उन्होंने आरोप लगाया कि यमुना शुद्धीकरण के नाम पर एसटीपी प्लांटों में भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है और गंदे नालों को बिना समुचित शोधन के यमुना में प्रवाहित किया जा रहा है, जिससे प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस अन्याय के खिलाफ चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई और यमुना प्रदूषण व जनसुरक्षा के मुद्दों पर ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो कांग्रेस पार्टी और उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
विज्ञापन
इस दौरान वीरेंद्र सिंह सिसौदिया, संजय शर्मा, राजन पाठक, राहुल चतुर्वेदी, राहुल फारुकी, वीरू माहौर, रामबाबू गुर्जर, गिरिराज सिंह, श्यामसुंदर गौतम, आशीष अरोड़ा, राहुल अरोड़ा, चौधरी चकलेश्वर सिंह, राहुल शुक्ला, महेशचंद शर्मा, राहुल गुर्जर, चांद पहलवान, गिरिराज धरण चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।