फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Complete the vaccination of children in the age group of 15 to 17 in two days: Mayur Maheshwari

दो दिन में १५ से १७ आयु वर्ग के बच्चों का वैक्सीनेशन पूरा हो: मयूर माहेश्वरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 06:51 PM IST
विज्ञापन
Complete the vaccination of children in the age group of 15 to 17 in two days: Mayur Maheshwari
मथुरा। जनपद के नोडल अधिकारी मयूर माहेश्वरी ने अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान कोविड वैक्सीनेशन शत-प्रतिशत करने के निर्देश दिए। कहा कि १५ से १७ वर्ष तक के बच्चों का वैक्सीनेशन दो दिन में पूरा किया जाए। जिन व्यक्तियों को पहली डोज लग चुकी है, उन व्यक्तियों को दूसरी डोज के लिए निरंतर फोन करते रहें। साथ ही कोविड-19 के प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत पालन कराने के निर्देश दिए। कहा कि बिना मास्क मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में माहेश्वरी ने निर्देश दिए कि भीषण सर्दी के दृष्टिगत गोवंश को अधिक संख्या में गोशाला पहुंचाया जाए। गोशाला को टाट व अन्य किसी गर्म कपड़े से कवर किया जाए। गोवंश को ठंड से बचने की भी व्यवस्था की जाए। संभव हो सके तो गोशाला में भी गैस हीटर लगाया जाए। चारे के साथ गुड़ और चना भी दिया जाए। उन्होंने नगर आयुक्त को रैन बसेरों की हालात सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने वैक्सीन लगाने के लिए कोटेदारों की दुकानों पर कैंप लगाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में डीएम नवनीत सिंह चहल ने बताया कि 18 प्लस के 18 लाख लोगों में से 17 लाख लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। शेष वैक्सीन को 25 जनवरी से पूर्व ही लगवा दी जाएगी। 15 से 1७ वर्ष के बच्चों को वैक्सीन लगाने का कार्य प्रारंभ किया जा चुका है। द्वितीय डोज के लिए 100 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। बैठक में नगर आयुक्त अनुनय झा, सीडीओ डॉ. नितिन गौड़, सीएमओ डॉ. अजय वर्मा, एडीएम वित्त योगानंद पांडेय, नगर मजिस्ट्रेट जवाहर लाल श्रीवास्तव, डिप्टी कलक्टर ओमप्रकाश तिवारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैक्सीनेशन सेंटर का किया निरीक्षण
मथुरा। नोडल अधिकारी मयूर माहेश्वरी ने वैक्सीनेशन सेंटर प्रेम देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। कोविड की तीसरी लहर को देखते हुए 15 से 1७ वर्ष के छात्र-छात्राओं का वैक्सीनेशन अधिक से अधिक कराने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि क्लास वाइज वैक्सीनेशन कराया जाए, ताकि कोई छात्र-छात्राएं छूटने न पाए। उन्होंने आमजन से अपील की है कि कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अधिक से अधिक आप लोग वैक्सीनेशन कराएं।

इसके पश्चात नोडल अधिकारी कोविड संक्रमण की जिले में बढ़ती रफ्तार के बीच अचानक जिला महिला चिकित्सालय पहुंचे। यहां उन्होंने पीकू वार्ड के साथ इमरजेंसी, ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड समेत ऑक्सीजन प्लांट का जायजा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed