फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Complaint to DM for sending student to jail

Mathura News: छात्र को जेल भेजने की शिकायत डीएम से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Complaint to DM for sending student to jail
सौंख। स्नातक के छात्र को सॉल्वर बताने और केस दर्ज उसे जेल भेजने का मामले में पीड़ित पिता ने पंजीकृत डाक से पत्र भेजकर जिलाधिकारी से शिकायत की है। पीड़ित पिता के अनुसार, 24 फरवरी को सुबह करीब 7:45 बजे उनका बेटा जो कि स्नातक प्रथम वर्ष का छात्र है, हनुमान मंदिर दर्शन करने जा रहा था। रास्ते में जनता विद्यालय इंटर कॉलेज के पास बोर्ड परीक्षा की भीड़ देखने के लिए रुक गया।
विज्ञापन


आरोप है कि कॉलेज के बाहर से ही पुत्र को पकड़कर प्रधानाचार्य ने विद्यालय के बरामदे में बैठा दिया।यहां उसे पुलिस ले गई। बाद में छोड़ने के एवज में 50 हजार मांगे गए। असमर्थता जताने पर पूर्व थाना प्रभारी मोहित तोमर ने बेटे को दूसरी पारी में हिंदी के पेपर में सॉल्वर बताकर जेल भेज दिया गया। वर्तमान में पूर्व थाना प्रभारी एक शख्स को फर्जी ढंग से भेजने के मामले में लाइन हाजिर हैं।
विज्ञापन










-परीक्षा केंद्र पर सुबह की पाली में 6 और शाम की पाली में 1 लड़के को पकड़ा गया था। सभी को प्रधानाचार्य ने पुलिस को सौंप दिया था। देर रात 5 को छोड़ दिया गया और दूसरे दिन 2 लड़कों को जेल भेज दिया गया। शिक्षकों द्वारा रुपये मांगने का मामला संज्ञान में नहीं है। --ओमवीर सिंह, प्रबंधक , जनता विद्यालय इंटर कॉलेज मगोर्रा
विज्ञापन
विज्ञापन





-डिग्री कॉलेज के छात्र को सॉल्वर बनाकर जेल भेजने का मामला संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसी कोई घटना हुई है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। -- आलोक कुमार गुप्ता, प्रशिक्षु पीपीएस व थाना प्रभारी मगोर्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed