फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   complaint registers out of the shelves

Mathura News: अलमारियों से बाहर निकले शिकायती रजिस्टर

Mon, 28 Aug 2023 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Mon, 28 Aug 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
complaint registers out of the shelves
मथुरा। बिजली घरों पर शिकायती रजिस्टर न मिलने के मामले को अधीक्षण अभियंता ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने सभी सब स्टेशन प्रभारियों को शिकायती रजिस्टर रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही निरीक्षण में शिकायती रजिस्टर न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने रविवार के अंक में बिजली घरों से गायब हो गए शिकायती रजिस्टर शीर्षक से खबर प्रकाशित की। इसके बाद विद्युत निगम के अधिकारियों में अफरातफरी मच गई। अधीक्षण अभियंता (शहरी) मनोज कुमार ने रविवार को कैंट, कृष्णानगर, वृंदावन सब स्टेशन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सबसे पहले उन्होंने शिकायती रजिस्टर को देखा। साथ ही उपखंड अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि शिकायती रजिस्टर किसी भी कीमत पर इधर-उधर न होने पाए। उन्होंने शिकायती रजिस्टरों में दर्ज शिकायतों को भी गंभीरता से देखा। साथ ही उपखंड अधिकारी समेत अन्य अधीनस्थों से सवाल जवाब भी किए। अधीक्षण अभियंता के निरीक्षण की खबर थोड़ी ही देर में अन्य सब स्टेशन के उपखंड अधिकारियों को लग गई। उन्होंने आनन-फानन शिकायती रजिस्टरों को अलमारी से बाहर निकाल लिया और उसमें शिकायत दर्ज करना भी शुरू करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन






सभी सब स्टेशन के उपखंड अधिकारियों को शिकायती रजिस्टर रखने के निर्देश पूर्व में दिए जा चुके हैं। रविवार को सब स्टेशनों का औचक निरीक्षण भी किया गया, यहां शिकायती रजिस्टर रखे मिले। आगामी निरीक्षण में जहां पर शिकायती रजिस्टर नहीं मिलेगी तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

-मनोज कुमार, अधीक्षण अभियंता (शहरी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed