{"_id":"67800c4660d71f04a40d198a","slug":"cold-has-increased-joint-pain-mathura-news-c-369-1-mt11007-123418-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Joint Pain: सर्दी में बढ़ रहा है जोड़ों का दर्द, डॉक्टर ने बताए कुछ उपाय...जिनसे तुरंत ही मिल सकेगा आराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Joint Pain: सर्दी में बढ़ रहा है जोड़ों का दर्द, डॉक्टर ने बताए कुछ उपाय...जिनसे तुरंत ही मिल सकेगा आराम
Fri, 10 Jan 2025 01:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 01:03 PM IST
सार
सर्दी में जोड़ों का दर्द बढ़ जाता है, इसके साथ ही पुरानी चोट, फ्रैक्चर, गठिया के दर्द से पीड़ित मरीजों की संख्या भी बढ़ जाती है। ऐसे में चिकित्सक ने कुछ उपाय ऐसे बताए हैं, जिनसे आराम मिल सकेगा।
विज्ञापन
arthritis, joint pain
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लगातार बढ़ रही ठंड के कारण हड्डियों के मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 100 से अधिक मरीज इस तरह की दिक्कत लेकर पहुंच रहे हैं। एक सप्ताह में जोड़ों के दर्द के 40 फीसदी रोगी बढ़े हैं। धूप सेंकने के साथ ही डॉक्टर उन्हें पानी को गर्म करके पीने के साथ ही ठंडी चीजों से परहेज करने की सलाह दे रहे हैं।
पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में भी इसका असर पिछले कई दिनों से पड़ रहा है। दिन के समय में ठंडी हवाएं चल रही हैं। ऐसे में ठंड का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है। हड्डी रोग विशेषज्ञ नीरज अग्रवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी पुरानी चोट में दर्द होने, फ्रैक्चर, गठिया में दर्द के करीब 110 मरीज पहुंचे।
बताया कि ठंड के मौसम में शरीर के जोड़ों में ऐंठन होने लगती है, इससे दर्द होता है। जो मरीज गठिया बाय के होते हैं, वैसे तो उन्हें दर्द रहता है, लेकिन सर्दी के मौसम में दर्द अधिक बढ़ जाता है। सभी मरीजों को ठंड से बचाव करने की सलाह दी जा रही है। इस तरह के मरीजों के लिए घर के अंदर रहना ही बेहतर है। इसके अलावा रजाई में बैठकर सिकाई करते रहें और ठंडी चीजों का सेवन न करें। खानपान में हरी ताजी पत्तेदार सब्जी का सेवन करें और ताजे मौसमी फल खाएं।