फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   CMO reached Mirzapur, enquired about the condition of patients suffering from fever

Mathura News: सीएमओ पहुंचे मिर्जापुर, बुखार से पीड़ित मरीजों का जाना हाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
CMO reached Mirzapur, enquired about the condition of patients suffering from fever
फरह के गांव मिर्जापुर में सीएमओ ग्रामीण से वार्ता करते हुए।
मथुरा। फरह के गांव मिर्जापुर में ज्यादातर घरों में बुखार से पीड़ित मरीजों की चारपाई बिछी हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कैंप लगाकर जांच शुरू कर दी है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रविवार को 8, सोमवार को 8 और मंगलवार को 9 लोगों के डेंगू, मलेरिया जांच के लिए सैंपल लिए गए। इसकी रिपोर्ट आने का विभाग को इंतजार है।
विज्ञापन


मंगलवार को सीएमओ डॉ. संजीव यादव गांव में निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। गांव में उन्होंने घर-घर जाकर बीमार मरीजों से उनका हाल जाना। सीएमओ ने बताया कि गांव में अभी तक वायरल के मरीज होने की ही पुष्टि हुई है। इसके अलावा गांव में कई स्थानों पर जलभराव भी मिला है। जिसमें एंटीलार्वा का छिड़काव नहीं हुआ है।
विज्ञापन


इसके लिए ग्राम प्रधान को भी निर्देश दिए गए है। गांव में साफ-सफाई कराने के लिए कहा गया है। सीएचसी प्रभारी डाॅ. रामगोपाल ने बताया कि मिर्जापुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात है। अभी तक डेंगू और मलेरिया का कोई मरीज नहीं मिला है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार गांव के बीमार लोगों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed