फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   CM Yogi reached Mathura and announced to build mini stadium in Farah

सीएम का मथुरा दौरा: फरह को मिनी स्टेडियम की सौगात, सेना-पुलिस की तैयारी कर रहे युवाओं को मिलेगा लाभ

Thu, 12 Oct 2023 07:58 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 12 Oct 2023 07:58 AM IST
सार

मथुरा दौरे के दौरान सीएम योगी ने फरह को मिनी स्टेडियम की सौगात दी। कहा कि इससे सेना-पुलिस की तैयारी कर रहे युवाओं को लाभ मिलेगा। 

विज्ञापन
CM Yogi reached Mathura and announced to build mini stadium in Farah
सीएम का मथुरा दौरा: फरह को मिनी स्टेडियम की सौगात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ बुधवार को तीर्थनगरी मथुरा पहुंचे। यहां उन्होंने पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर फरह स्थित दीनदयाल धाम में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। चार दिवसीय मेले और किसान सम्मेलन का शुभारंभ किया। इसके बाद किसान संगोष्ठी को संबोधित किया।

विज्ञापन


इस दौरान फरह की जनता सीएम योगी से काफी उम्मीदें लगाई बैठी थी। सीएम ने जनता की सभी उम्मीदों को तो पूरा नहीं किया। मगर, फरह के युवाओं के लिए मिनी स्टेडियम की सौगात का जरूर एलान कर दिया। इस घोषणा के बाद सभा में मौजूद लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। पूरे पंडाल में योगी-योगी के नारे लगने लगे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- मथुरा पहुंचे सीएम योगी: श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर किया दर्शन व पूजन, गोल्फ कार्ट को दिखाई हरी झंडी
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि फरह के आसपास के गांवों के युवकों को सेना और पुलिस में भर्ती का अवसर प्रदान करने के लिए ब्लाक स्तर पर एक मिनी स्टेडियम बनाया जाएगा। वैसे तो प्रदेश सरकार हर गांव में खेल का मैदान, ब्लॉक स्तर पर मिनी स्टेडियम एवं जनपद स्तर पर स्टेडियम का निर्माण करा रही है। मगर, फरह की जनता को इसका लाभ जल्द से जल्द मिलना जरूरी है। इससे खेलों को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा सेना, पुलिस की तैयारी कर रहे युवाओं को कच्ची पगडंडी पर दौड़ना नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed