फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM laid the foundation of Lok Sabha elections with his strong speech

सीएम योगी के 1 तीर से 2 निशाने: किसानों संग उद्यमियों की नाराजगी की खत्म, सधे भाषण से लोकसभा चुनाव की रखी नींव

Fri, 13 Oct 2023 02:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 13 Oct 2023 02:31 PM IST
सार

सीएम योगी ने मथुरा के दौरे के दौरान अपने सधे भाषण से लोकसभा चुनाव की नींव रख दी है। राजनीति के जानकारों का मानना है कि  पीएम का 28 बार नाम लेना इस बात का साफ इशारा है कि अगले लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रदेश में उन्हीं के नाम पर जनता के बीच जाएगी।   
 

विज्ञापन
CM laid the foundation of Lok Sabha elections with his strong speech
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम योगी आदित्यनाथ का मथुरा दौरा लोकसभा चुनाव पर केंद्रित रहा। उन्होंने उद्यमियों को टीटीजेड के नियमों राहत देने की बात कहकर उनकी नाराजगी को खत्म कर दिया। गांव-गांव पार्टी की पकड़ बनाने के लिए सीधे 22 जिलों के किसानों के साथ संगोष्ठी की।
विज्ञापन


सीएम ने अपने भाषण को केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों पर केंद्रित रखा। 29 मिनट के संबोधन के दौरान उन्होंने 28 बार मोदी का नाम लिया। राजनीति के जानकारों का मानना है कि सीएम ने मथुरा से पश्चिम यूपी में लोकसभा चुनाव की नींव रख दी है। पीएम का 28 बार नाम लेना इस बात का साफ इशारा है कि अगले लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रदेश में उन्हीं के नाम पर जनता के बीच जाएगी।
विज्ञापन


सीएम ने किसान संगोष्ठी के मंच से 29 मिनट का भाषण दिया। इसमें से 22 मिनट उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। दीनदयाल धाम को वेटरनेरी विवि से जोड़कर अनुसंधान को बढ़ावा देने का एलान, फरह में मिनी स्टेडियम का एलान, मथुरा के पारंपरिक साड़ी उद्योग के अलावा रेडीमेड गारमेंट के सेक्टर में भी यहां संभावनाएं तलाशते हुए यूनिट स्थापना और मथुरा को इस उद्योग का हब बनाने का एलान लोकसभा चुनाव में मतदाताओ को लुभाने की नीति का हिस्सा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



श्रीकृष्ण-राधा और यमुना मईया का जयकारा
सीएम ने अपने भाषण की शुरुआत भारत माता के जयकारे की बजाए बांके बिहारी, यमुना मईया, राधारानी और कृष्ण प्रिय गोमाता के जयकारे के साथ की। ब्रज के लोगों में सीएम की जुबां से लगे इन जयकारों ने जोश भर दिया। सीएम ने ब्रजवासियों को लुभाते हुए कहा कि मथुरा, वृंदावन, बरसाना, गोकुल में ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने अनेक विकास कार्य कराए हैं और अभी भी चल रहे हैं। कोसीकलां की फूड प्रोसेसिंग यूनिट और छाता की चीनी मिल की बात भी सीएम ने की। उन्होंने कहा कि छाता चीनी मिल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाकर गन्ना किसानों को राहत दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed