{"_id":"659d9a411514ef94800e91dd","slug":"cleanliness-decreased-in-winter-skin-related-diseases-increased-mathura-news-c-369-1-mt11003-6775-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: सर्दी में साफ-सफाई घटी, त्वचा संबंधी बीमारियां बढ़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: सर्दी में साफ-सफाई घटी, त्वचा संबंधी बीमारियां बढ़ीं
विज्ञापन
मथुरा। सर्दी बढ़ते ही जिला अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले त्वचा रोगियों की संख्या बढ़ गई है। पहले जहां 70 से 80 मरीज प्रतिदिन ओपीडी में आते थे। वहीं अब यह संख्या 120 से 140 तक पहुंच गई है। चिकित्सक के अनुसार, सफाई न रखने, समय पर कपड़े न बदलने से त्वचा रोग की समस्या अधिक हो रहीं हैं।
महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल की त्वचा रोग की ओपीडी में सर्द हवाओं और ठंड के कारण एलर्जी, दाद-खाज व खुजली की समस्या के मरीज अधिक आ रहे हैं। मरीजों में बच्चों के साथ युवा-महिला व बुजुर्ग भी शामिल हैं। बच्चों को जहां सर्दी के कारण एलर्जी हो रही है। वहीं बुजुर्ग खुजली आदि की समस्या से परेशान हैं। चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. सतेंद्र सारस्वत ने बताया कि सर्दी में बच्चे और बुजुर्ग नहाने से बचते हैं।
साफ सफाई पर भी विशेष ध्यान नहीं देते हैं। एक ही कपड़े को कई दिन तक पहनते हैं। इस कारण से खुजली की समस्या अधिक होती है। न नहाने के कारण बालों में रूसी, फंगल इंफेक्शन, दाद, खुजली और सोरायसिस (त्वचा पर जगह-जगह मोटी परत और इसमें लगातार खुजली होना) की समस्या अधिक हो रही है। इसके कारण मरीज अधिक परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
बचाव के उपाय
- यदि कोई परेशानी न हो तो प्रतिदिन नहाएं।
- न नहाने की स्थिति में अपने शरीर को अच्छे से पोंछकर कपड़े बदल लें।
- सर्दी से बचने का प्रयास करें। गर्म कपड़े पहनकर रहें।
- धूप निकलने पर धूप सेकें।
- शरीर पर तेल से मसाज करें।