{"_id":"6532d36db748a5c8d20a4c06","slug":"chairmans-son-and-friend-molested-the-girl-mathura-news-c-369-1-mt11005-2262-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: चेयरमैन के बेटे व दोस्त ने की युवती से छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: चेयरमैन के बेटे व दोस्त ने की युवती से छेड़खानी
विज्ञापन
मथुरा। जिले की एक नगर पंचायत के चेयरमैन के बेटे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर शुक्रवार दोपहर सरेराह एख युवती पर अश्लील टिप्पणी कर दी। साथ ही युवती पर कार में बैठने का भी दबाव बनाया। सहमी युवती ने अपने परिवार वालों को इसकी जानकारी दे दी। परिवार वालों ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को घेर लिया और पिटाई करने के बाद शहर कोतवाली पुलिस के हवाले किया।
घटना दोपहर दो बजे की है। एक युवती जा रही थी, तभी चेयरमैन का बेटा अपने दोस्त के साथ कार लेकर पहुंच गया। दोनों ने युवती से छेड़खानी शुरू कर दी। इसके बाद कार में बैठने का दबाव बनाया। युवती इससे डर गई और परिवार वालों को सूचना दी। कुछ ही देर में परिवार वाले मौके पर पहुंचे।
उन्होंने दोनों आरोपियों को दबोचकर उनकी जमकर पिटाई की। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में रखा। मामला जिले के कई जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा। एक जनप्रतिनिधि की दखल के बाद युवती के परिवार वालों ने दबाव में आकर बिना तहरीर दिए समझौता कर लिया। इंस्पेक्टर संजय कुमार पांडेय के अनुसार युवती पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।