फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   chain pulling for boss at mathura junction railway station

साहब के लिए कर्मचारी ने चेन खींचकर रोक दी ट्रेन

Sat, 22 Apr 2017 12:46 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 22 Apr 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
chain pulling for boss at mathura junction railway station
Demo Pic - फोटो : google
जंक्शन स्टेशन पर गुरुवार को एक कर्मचारी ने अपने साहब के लिए चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी। बारह मिनट तक ट्रेन खड़ी रही लेकिन मामला अधिकारी से जुड़ा होने के कारण इसे रफा-दफा कर दिया गया। शुक्रवार को यह बात लोगों को पता चली तो चर्चा का दौर शुरू हो गया। 
विज्ञापन


मामला गुरुवार को दोपहर करीब तीन बजे का है। रेलवे के एक अधिकारी को किसी काम से आगरा जाना था। पता चला कि थोड़ी देर में उत्कल एक्सप्रेस जंक्शन स्टेशन पर आ रही तो उससे जाने का प्लान बना। ट्रेन स्टेशन पर आई तो अधिकारी और उनका कर्मचारी ट्रेन पकड़ने को जाने लगे। इसी दौरान ट्रेन चल दी।
विज्ञापन


बताया गया है कि इसी दौरान कर्मचारी दौड़कर ट्रेन में सवार हो गया और चेन खींचकर उत्कल एक्सप्रेस को रोक दिया। इसके बाद ट्रेन रुकी और अधिकारी एसी थ्री टायर कोच में बैठ गए। इसके बाद कोच कंडक्टर ने चेन को सही किया। इसके चलते 12 मिनट तक उत्कल एक्सप्रेस खड़ी रही। मामला अधिकारी से जुड़ा होने के चलते रेलवे अधिकारी व सुरक्षा कर्मी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मथुरा में गुरुवार को किसी अधिकारी का मूवमेंट नहीं था। अधिकारी के लिए चेन खींचकर ट्रेन रोकने की जानकारी नहीं है।
- नीरज भटनागर 
पीआरओ, आगरा रेल मंडल 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed