फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   celebration 2020,guzara hua zamana

अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कालेज में गुजरा हुआ जमाना... आयोजित

Tue, 31 Dec 2019 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
celebration 2020,guzara hua zamana
अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कालेज में आयोजित हुई नृत्य संगीत प्रतियोगिता गुजरा हुआ जमाना........ में सांस्? - फोटो : MATHURA
मथुरा। अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में वर्ष 2019 की विदाई के अवसर पर नृत्य संगीत प्रतियोगिता ‘गुजरा हुआ जमाना’... का आयोजन किया गया। इसमें प्रसिद्ध पुरानी फिल्मों के यादगार गीतों पर छात्राओं ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। छात्राओं ने शास्त्रीय नृत्य, लोकनृत्य, पाश्चात्य गीत के द्वारा प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर भाग लिया। शिक्षिकाओं ने मुगले आजम फिल्म के गीत प्यार किया तो डरना क्या... का अभिनय किया ।
विज्ञापन

समूह गीतों के ग्रुप में नेहा सक्सेना, शिल्पा, सृष्टि ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्लासिकल नृत्यगीत में दीपांशी, शालिनी, श्वेता ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। रोमांटिक नृत्यगीत में नन्दनी पाठक प्रथम, नेहा सक्सेना द्वितीय और बबिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गमभरे नृत्यगीत में कविता भाटी, नेहा त्रिपाठी, बबिता ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉ. आदित्य कुमार वाजपेयी, शालिनी मिश्रा, डॉ. रजनी सक्सेना, रश्मि अग्रवाल, पुष्पराज शर्मा, अनीश वाजपेयी, डॉ. अनिल वाजपेयी, रेनू वाजपेयी, मनोज राठौर, गोवर्धन शर्मा, केके. अग्रवाल, नवीन कुलश्रेष्ठ, केके दीक्षित आदि मौजूद थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed