{"_id":"6993742c79a76cd56f05192e","slug":"cbse-exams-begin-today-at-30-centers-mathura-news-c-160-1-sagr1034-106123-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई : 30 केंद्रों पर आज से शुरू होंगी परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई : 30 केंद्रों पर आज से शुरू होंगी परीक्षाएं
विज्ञापन
कोसीकलां। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू होंगी। जिले में 30 स्कूलों को केंद्र बनाया गया है। परीक्षा में 6100 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। सचल दल केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जाएजा लेंगे। सिटी कोऑर्डिनेटर शैलेंद्र सिंह ने सभी परीक्षा केंद्रों के सेंटर सुपरिटेंडेंट (सीएस) और प्रिंसिपलों को परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और नकल मुक्त बनाने के लिए हर स्तर पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
नगर में एमडी जैन पब्लिक स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर और विद्या देवी जिंदल स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। एमडी जैन पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डाॅ. नरेंद्र शर्मा ने बताया कि कोसी में बनाए गए तीन केंद्रों पर पांच स्कूलों के 10वीं में 1342 और 12वीं में 937 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। वहीं जिले में 10वीं में 13777 और 12वीं में 10898 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में होगी। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को इस संबंध में आदेश जारी किया जा चुका है।
परीक्षा पूरी तरह नकलविहीन कराने के लिए बोर्ड की ओर से तैयारियां कर ली गई हैं। सचल दलों का गठन किया गया है। ये परीक्षा के दिन शहर से लेकर देहात तक केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। परीक्षा में गड़बड़ी पाए जाने पर सिटी कॉर्डिनेटर को अवगत कराएंगे। इसके बाद बोर्ड की ओर से विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी
विज्ञापन
-- -
परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश
परीक्षा केंद्र सुबह 9 बजे से परीक्षार्थियों के लिए खोल दिए जाएंगे। सुबह 10 बजे के बाद किसी भी छात्र को कॉलेज में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। सुझाव दिया गया है कि परीक्षार्थी एक दिन पहले ही अपने अभिभावकों के साथ परीक्षा केंद्र का भ्रमण कर वहां तक पहुंचने का मार्ग पहले से तय कर लें। परीक्षा का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित है।
-- -
आवश्यक और वर्जित वस्तुएं
छात्रों के लिए एडमिट कार्ड और स्कूल आईडी कार्ड लाना अनिवार्य है। एडमिट कार्ड पर अभिभावकों के हस्ताक्षर आवश्यक हैं। प्राइवेट उम्मीदवार एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड भी लाएं। पारदर्शी पेंसिल बॉक्स में रॉयल ब्लू या ब्लैक पेन/जेल पेन जैसी आवश्यक लेखन सामग्री ही ले जाने की अनुमति होगी। परीक्षा कक्षों में सहायक अधीक्षक द्वारा हर क्षण मॉनीटरिंग की जाएगी। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, पेन ड्राइव, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक पेन या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित है। इसका उल्लंघन करने पर परीक्षा निरस्त की जा सकती है।
-- -
परीक्षार्थियों के लिए सुझाव
परीक्षार्थी सबसे पहले अपनी डेटशीट को ध्यान से पढ़ें। इससे वे अपने विषय की परीक्षा की तिथि और दिन के बारे में आश्वस्त रहेंगे। घर से निकलने से पहले एडमिट कार्ड, स्कूल आईडी, पेन, पानी की बोतल, मास्क, सैनिटाइजर जैसी जरूरी सामग्री की जांच कर लें। परीक्षा देने जाते समय खाली पेट न जाएं। घर से नाश्ता करके ही निकलें।
-- -
24 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
मथुरा। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 30 केंद्रों पर 24 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सिटी को-ऑर्डिनेटर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि कक्षा 10 की परीक्षा 17 फरवरी से 10 मार्च तक चलेंगी तो वहीं कक्षा 12 की 17 फरवरी से 10 अप्रैल तक चलेंगी। प्रत्येक केंद्र पर दोनों स्तर के विद्यार्थियों की बैठने की व्यवस्था अलग-अलग कक्षाओं में की गई है। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से आयोजित की जाएंगी। संवाद
-- -
सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 30 परीक्षा केंद्रों पर शुरू होंगी। परीक्षा सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। केंद्रों पर सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरे और उड़नदस्तों की व्यवस्था की गई है। -शैलेंद्र सिंह, जिला कोऑर्डिनेटर, सीबीएसई/प्रधानाचार्य दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, रिफायनरी, मथुरा