{"_id":"6a358fee5cd1925bd90eced8","slug":"cbi-probe-into-ram-mandir-donation-scam-demanded-saurabh-gaur-mathura-news-c-161-1-mt11010-103176-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर दान घोटाले की सीबीआई जांच हो : सौरभ गौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर दान घोटाले की सीबीआई जांच हो : सौरभ गौड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन। धर्म रक्षा संघ द्वारा भागवत मंदिर में आचार्य बद्रीश महाराज की अध्यक्षता में एक धर्म संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में अयोध्या स्थित भगवान श्रीराम मंदिर में भक्तों द्वारा दिए गए दान में कथित अनियमितताओं एवं घोटाले के आरोपों पर चर्चा करते हुए रोष व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने दान घोटाला मामले में सीबीआई से जांच कराने तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दान की गई नगदी एवं आभूषणों के संबंध में सामने आए आरोप समस्त राम भक्तों के लिए अत्यंत दुखद और चिंताजनक हैं। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के जिम्मेदार पदाधिकारी अपनी जवाबदेही से बच नहीं सकते। उन्होंने सरकार से मांग की कि पूरे मामले में एफआईआर दर्ज कराकर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाए। संघ के कार्यकारी अध्यक्ष महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज ने कहा कि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के ड्राइवर टिन्नू यादव से जुड़े संपत्ति और प्रभाव के संबंध में उठ रहे सवालों की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि इस मामले में सभी संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की जांच आवश्यक है। राष्ट्रीय महामंत्री श्रीदास प्रजापति ने आरोप लगाया कि मंदिर प्रबंधन से जुड़े कुछ व्यक्तियों द्वारा नियम-कानूनों की अनदेखी कर दान राशि एवं सोने-चांदी के प्रबंधन में गंभीर अनियमितताएं की गई हैं, जिससे श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि यदि आरोप सत्य पाए जाते हैं तो सभी दोषियों को कानून के अनुसार दंड मिलना चाहिए। संगोष्ठी में आचार्य बद्रीश महाराज, अनमोल कृष्ण शास्त्री, स्वामी अतुल कृष्ण दास, स्वामी चंद्र दास, महंत देवानंद, विनीत द्विवेदी, अजय शर्मा, ब्रजकिशोर पचौरी, जगदीश जादौन तथा रविकांत गौतम आदि मौजूद रहे।