फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   catch the mad monkey after two hour

दो घंटे की मशक्कत, जाल में फंसा पागल बंदर

Fri, 03 Jan 2020 12:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
catch the mad monkey after two hour
catch the mad monkey after two hour - फोटो : MATHURA
मथुरा। आखिरकार जयसिंहपुरा में लोगों को काट रहा खूंखार बंदर पकड़ा गया। दो घंटे की मशक्कत के बाद नगर-निगम की टीम ने बंदर को मेथोडिस्ट हॉस्पिटल के पास से जाल में फंसा लिया। बंदर के पकड़े जाने पर जयसिंहपुरा के वाशिदों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जयसिंहपुरा के लोगों ने बंदर पकड़वाए जाने पर शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन

10 दिन में 100 से अधिक जयसिंहपुरा के लोगों को बंदर ने हमला करके लहूलुहान कर दिया था। अमर उजाला ने लोगों की पीड़ा प्रमुखता से प्रकाशित की और नगर निगम के महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु का ध्यान बंदर को पकड़वाने के लिए आकर्षित कराया। महापौर ने दावा भी किया था एक-दो दिन में बंदर को पकड़वाकर जयसिंहपुरा के लोगों को राहत दी जाएगी। बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे से नगर निगम की टीम जुटी तो दो घंटे की मशक्कत के बाद बंदर का जाल में फंसा लिया गया। बंदर पकड़े जाने के बाद जयसिंहपुरा के लोग महापौर को धन्यवाद देते दिखे। वहीं अमर उजाला की पहल को सराहना नहीं भूले।
विज्ञापन

महापौर का जयसिंहपुरा के लोग करेंगे अभिनंदन
मथुरा भाजपा कृष्णानगर मंडल के अध्यक्ष अनीष वर्मा और संतकुमार शर्मा ने कहा कि खूंखार बंदर के पकड़े जाने पर महापौर का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। इसमें जयसिंहपुरा के वाशिंदे भी शामिल रहेंगे। ऐसा इसलिए कि महापौर ने जयसिंहपुरा की पीड़ा को समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला की पहल का रहा असर
मथुरा। पार्षद तिलकवीर सिंह, कन्हैया शर्मा, श्याम बघेल का कहना है कि लोगों की पीड़ा अमर उजाला ने प्रमुखता प्रकाशित की। उसका ही असर है कि महापौर ने गंभीरता से लेकर बंदर को पकड़वा दिया।

वेटरनेरी विवि भिजवाएंगे बंदर : महापौर
बंदर को वेटरेनरी विवि. भिजवाया जाएगा। आखिर यह बंदर ऐसा हिंसक क्यों हुआ। इतने लोगों को शिकार बनाया। बंदर पकड़े जाने से लोगों को अब डरने की जरूरत नहीं। - डॉ. मुकेश आर्य बंधु, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed