फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Car-riding woman collides with bike, three injured

कार सवार महिला ने बाइक में मारी टक्कर, तीन घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Car-riding woman collides with bike, three injured
छाता।। कोतवाली छाता के गोवर्धन मार्ग पर गांधी इंटर कॉलेज के सामने कार सवार महिला ने सामने से आ रही दो बाइकों में टक्कर मार दी। इससे बाइकों पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार बिजली के खंभे से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

क्रेटा कार से गाजियाबाद निवासी रजनी दर्शन करने के लिए बरसाना जा रही थी। ओवरब्रिज से नीचे उतरने के दौरान गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महेश निवासी रहेड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसी समय गाड़ी और अधिक अनियंत्रित हो गई। उसके बाद एक और बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में विजेंद्र यादव व उसका पुत्र सुनील निवासी रनवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बाइकों से टकरा कर कार सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर लगते ही बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। कई गांव की बिजली बाधित हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस कार व बाइकों को थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि दो व्यक्तियों का इलाज मथुरा एवं एक व्यक्ति का इलाज भरतपुर के अस्पताल में चल रहा है। प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि हादसा हुआ है, लेकिन अभी तक थाने में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed