{"_id":"627e8860d8b08f0a8f256cde","slug":"car-caught-fire-due-to-short-circuit-on-yamuna-expressway-driver-saved-his-life-by-jumping","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: यमुना एक्सप्रेस वे पर शॉर्ट सर्किट होने से लगी कार में आग, चालक ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: यमुना एक्सप्रेस वे पर शॉर्ट सर्किट होने से लगी कार में आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
Fri, 13 May 2022 10:03 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 13 May 2022 10:03 PM IST
सार
शुक्रवार को यमुना एक्सप्रेस वे पर थाना महावन क्षेत्र में माल स्टोन 115 पर नोएडा से आगरा की तरफ जा रही बीएमडब्ल्यू कार संख्या एचआर 26 ए एक्स 1896 में अचानक से शॉर्ट सर्किट होने के बाद गाड़ी में आग लग गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यमुना एक्सप्रेस वे पर थाना महावन क्षेत्र के अंतर्गत माइलस्टोन 115 पर बीएमडब्ल्यू कार में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। गाड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई। गाड़ी में बैठे चालक ने बड़ी मुश्किल के साथ गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
शुक्रवार को यमुना एक्सप्रेस वे पर थाना महावन क्षेत्र में माल स्टोन 115 पर नोएडा से आगरा की तरफ जा रही बीएमडब्ल्यू कार संख्या एचआर 26 ए एक्स 1896 में अचानक से शॉर्ट सर्किट होने के बाद गाड़ी में आग लग गई। गाड़ी में
विज्ञापन
सवार राकेश पुत्र भगवानदास निवासी डहरुआ फाटक लक्ष्मी नगर ने गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचाई।
सूचना मिलते ही मौके पर यमुना एक्सप्रेस वे की दमकल की गाड़ी एवं पुलिस पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की।