{"_id":"69f0f9da5bcf9553b60b7774","slug":"car-catches-fire-while-moving-mathura-news-c-412-1-mt21014-7530-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो बनी आग का गोला: सड़क पर दौड़ती कार में लगी भीषण आग, दो लोगों ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो बनी आग का गोला: सड़क पर दौड़ती कार में लगी भीषण आग, दो लोगों ने कूदकर बचाई जान
Wed, 29 Apr 2026 11:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:58 AM IST
सार
मथुरा के सुरीर क्षेत्र में चलती बोलेरो गाड़ी अचानक आग का गोला बन गई, जिससे दो लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
कार में लगी आग।
विस्तार
मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र में सड़क पर दौड़ती एक गाड़ी आग का गोला बन गई। इसके बाद गाड़ी सवार दो लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। गाड़ी में आग लगती देख आसपास के लोगों ने बाल्टियों से पानी डाला और आग पर काबू किया।
जानकारी के मुताबिक, गांव डडीसरी निवासी राजेश राणा अपने साथी नगला खटोला निवासी महेश के साथ मंगलवार को बोलेरो गाड़ी से बुलडोजर के पार्ट्स लेने कोसी जा रहे थे। जैसे ही वह शेरगढ़-कोसी मार्ग पर गांव हुसैनी के पास पहुंचे तभी अचानक गाड़ी में आग लग गई।
आग लगते ही दोनों लोग गाड़ी खड़ी कर तत्काल कूद गए। कुछ ही देर में आग पूरी गाड़ी में फैल गई। आसपास के लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू किया।