फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Call for Kar Seva at Shri Krishna Janmabhoomi Again

Mathura News: श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर फिर कारसेवा का एलान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Call for Kar Seva at Shri Krishna Janmabhoomi Again
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आयोजित विशेष लोक अदालत में मुस्लिम पक्ष के अनुपस्थित न रहने पर चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्लिम पक्ष के पास ईदगाह के पक्ष में कोई साक्ष्य उपलब्ध नहीं है। इसलिए वह अदालत की सुनवाई में शामिल होने से बच रहे हैं और मामले को बार-बार टालने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने फिर से ऐलान किया है कि जन्मभूमि पर 6 दिसंबर को कारसेवा होगी।
विज्ञापन

स्वामी सच्चिदानंद ने कहा कि सुलह-समझौते की प्रक्रिया के तहत दोनों पक्षों को अदालत में प्रस्तुत होना था, लेकिन मुस्लिम पक्ष बार-बार कोर्ट में उपस्थित नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी 6 दिसंबर को श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर सनातन धर्म के अनुयायी और संत समाज एकत्रित होंगे। यहां पर कारसेवा कर श्रीकृष्ण मंदिर के निर्माण का संकल्प पूरा करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि हिंदू पक्ष के पास कानूनी और ऐतिहासिक आधार पूरी तरह मजबूत हैं, जबकि मुस्लिम पक्ष के पास अपना पक्ष सिद्ध करने के लिए कोई प्रमाण नहीं है। स्वामी सच्चिदानंद ने कहा कि अब इस मामले को टालने के प्रयास सफल नहीं होंगे और 6 दिसंबर को जन्मभूमि को मुक्त कराकर वहां भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed