{"_id":"5d8246818ebc3e93ac72071c","slug":"bsa-degree-college-mathura-news-agr406343214","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं सुलझी बीएसए कॉलेज के विवाद की गुत्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं सुलझी बीएसए कॉलेज के विवाद की गुत्थी
विज्ञापन
मथुरा। आर बीएसए डिग्री कॉलेज में प्राचार्य के विवाद को लेकर दोनों पक्षों के साथ मौजूद सिटी मजिस्?
- फोटो : MATHURA
मथुरा। बीएसए डिग्री कॉलेज में प्राचार्य निलंबन की गुत्थी बुधवार को भी नहीं सुलझ सकी। सिटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में अनानुमोदिन प्रबंध समिति ने निदेशक उच्च शिक्षा के आदेश को मानने से इनकार कर दिया। इस दौरान दोनों पक्ष काफी देर तक अपने-अपने तर्क रखते रहे।
बीएसए कालेज की अनानुमोदित प्रबंध समिति द्वारा किए गए निलंबन के खिलाफ प्राचार्य डॉ. सुमन अग्रवाल को उच्च शिक्षा निदेशक से मिली राहत फिलहाल कारगर साबित नहीं हो रही है। पिछले शनिवार को क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी आगरा-अलीगढ़ भी कालेज पहुंचकर वापस लौट गए थे।
हालांकि उन्होंने डॉ. सुमन अग्रवाल को ही विभागीय प्रक्रिया के तहत मान्य प्राचार्य करार दिया था। इस आशय का आदेश भी जारी किया था, लेकिन उन्हें बगैर दायित्व दिलाए ही वे मथुरा से वापस चले गए थे। अब बुधवार को प्राचार्य ने डीएम सर्वज्ञराम मिश्र से मदद मांगी। सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार पुलिस बल के साथ कालेज परिसर पहुंचे। यहां प्राचार्य और अनानुमोदित प्रबंध समिति के अध्यक्ष कंचनलाल, सचिव श्याम सुंदर बंसल सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। काफी देर तक यहां दोनों पक्षों ने प्राचार्य निलंबन और प्रबंध समिति के अस्तित्व को लेकर अपने-अपने पक्ष रखे।
विज्ञापन
नतीजा कुछ भी नहीं निकला। डॉ. सुमन अग्रवाल ने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में अनानुमोदित प्रबंध समिति के पदाधिकारी द्वारा उच्च शिक्षा निदेशक और उच्च शिक्षाधिकारी के आदेश को मानने से इनकार कर दिया, जो विवि उन्हें मान्य नहीं कर रहा है। प्रबंधक श्याम सुंदर बंसल ने बताया कि निदेशक ने कहीं भी निलंबित प्राचार्य को कार्यभार ग्रहण कराने की बात नहीं कही है।